{"_id":"6250993504380e1bed6314d8","slug":"notice-bda-bareilly-bareilly-news-bly480836774","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीए ने 250 प्रतिष्ठानों को जारी किए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीए ने 250 प्रतिष्ठानों को जारी किए नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने शहर में कई अस्पतालों, बरातघरों, पेट्रोल पंपों समेत करीब 250 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए हैं। चेतावनी दी गई है कि यदि नोटिस प्राप्त होने के बाद भी कंपाउंडिंग नहीं कराई तो संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बीडीए के निशाने पर अब शहर के कई प्रमुख प्रतिष्ठान हैं। इनमें सबसे ज्यादा पेट्रोल पंप और बरातघर हैं। बीडीए ने शुक्रवार को करीब 250 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए। इन सभी को 15 दिन का समय दिया गया कि वे अपना मानचित्र प्रस्तुत करें। यदि ऐसा नहीं कर पाते हैं तो बीडीए आगे की कार्रवाई करेगा।
शहर में कोई अवैध निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। 250 से अधिक नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें कई पेट्रोल पंप, बरातघर और अस्पताल शामिल हैं। सभी से मानचित्र प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। मानचित्र प्रस्तुत न करने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - आशु मित्तल, अधिशासी अभियंता, बीडीए