फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Notes were thrown at women while they were dancing on DJ, firing took place

Bareilly News: डीजे पर डांस के दौरान महिलाओं पर उड़ाए नोट, हुई फायरिंग

Thu, 10 Jul 2025 01:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 10 Jul 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Notes were thrown at women while they were dancing on DJ, firing took place
बरेली। क्योलड़िया थाना क्षेत्र में बरात में डीजे पर डांस कर रही महिलाओं पर नोट उड़ाने को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष में विवाद हो गया। आरोप है कि दूल्हे के बहनोई ने मैरिज हॉल में फायरिंग कर दहशत फैलाई। इससे नाराज दुल्हन पक्ष ने दूल्हा और बरातियों को बंधक बना लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराते हुए दूल्हे के पिता को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


मधुनगला गांव के पूरनलाल की बेटी नीलम की शादी आठ जुलाई को बीसलपुर थाना क्षेत्र निवासी भीमसेन के बेटे सत्यवीर से होनी थी। बरात क्योलड़िया के एक मैरिज हॉल में पहुंची। आरोप है कि नाश्ते के बाद डीजे पर डांस शुरू हुआ। डीजे पर दुल्हन पक्ष की महिलाएं और युवतियां डांस कर रही थीं। उसी दौरान दूल्हे का बहनोई ज्ञानी ने उन पर नोट उड़ाना शुरू कर दिया। जिससे दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। आरोप है कि कुछ देर बाद दूल्हे का बहनोई ज्ञानी एक गाड़ी से लोगों के साथ लाठी-डंडे और तमंचा लेकर मैरिज हॉल पहुंचा। सभी ने दुल्हन की मां सोमवती और दो भाइयों से गालीगलौज कर मारपीट की। मारपीट में दुल्हन की मां और भाइयों को चोट लगी। इसके बाद हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई गई।
विज्ञापन

दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हा, उसके फूफा और बरातियों को बंधक बना लिया। इसके बाद दूल्हा पक्ष शादी करने को राजी हो गया, मगर दुल्हन पक्ष ने मना कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को बरात घर परिसर से कारतूस और खाली खोखे मिले। मामले में दुल्हन के भाई प्रियांशु की तहरीर पर पुलिस ने दूल्हे के पिता को गिरफ्तार किया। दूल्हा के बहनोई समेत नौ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी राजबली सिंह ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed