{"_id":"5e615a488ebc3ec54d51d686","slug":"not-only-color-rain-will-also-be-soaked-on-holi-bareilly-news-bly3984970125","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंग ही नहीं, बारिश भी भिगोएगी होली पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंग ही नहीं, बारिश भी भिगोएगी होली पर
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : amar ujala
बरेली। पिछले दिनों चटख धूप का लुत्फ ले रहे शहरवासियों पर अब फिर आफत के बादल मंडराने लगे हैं। मौसम विभाग ने हवाओं की बदली दिशा के चलते शहर पर बादल मंडराने से हल्की, मध्यम बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, होलिका दहन वाले दिन मौसम साफ रहेगा, जबकि धुलेंडी वाले दिन बादल छाए रह सकते हैं।
आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक, बुधवार की शाम मौसम का मिजाज बदलना शुरू हो गया था। देर रात बारिश के अनुकूल मौसम बनने के बाद रात करीब दो बजे से रह-रह कर घंटे भर बूंदाबांदी और हल्की बारिश का दौर कहीं-कहीं सुबह तक जारी रहा। बताया कि पिछले हफ्ते भर से शहर में पूर्व-दक्षिण-पूर्व दिशा से हवा चल रही है, जिसके चलते बादलों का जमावड़ा खत्म हुआ और हवाओं से हल्की ठंड नदारद होेने से तापमान भी 26 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हो रहा था। बुधवार को पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा से हवाएं चलीं और पर्वतों के बादल शहर पर मंडराने से देर रात हल्की बारिश हुई। आशंका जताई है कि करीब हफ्ते भर क मोवेश ऐसा ही मौसम बना रहेगा। उनके मुताबिक छह मार्च की सुबह हल्की बारिश, सात मार्च को बूंदाबादी, आठ और नौ मार्च को आसमान साफ रहने के बाद दस, 11 और 12 मार्च को फिर बादल छाने और हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। देर रात हुई बारिश के असर से गुरुवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट के बाद 25.1 डिग्री और न्यूनतम 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगे आने वाले दिनों में भी तापमान की स्थिति कमोवेश यूं ही बनी रहने के आसार हैं।