{"_id":"575c6df04f1c1b520a9c67a5","slug":"not-married-brother-forcibly-misconduct","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाह नहीं, भाई ने जबरन किया दुराचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाह नहीं, भाई ने जबरन किया दुराचार
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Sun, 12 Jun 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
बहन से निकाह करने का दावा करने वाले युवक पर उसकी बहन ने दुराचार का आरोप और लगा दिया है। लड़की ने दिए बयान में साफ कहा कि उसने भाई से निकाह नहीं किया, बल्कि वह उसे जबरन ले गया था और उसके साथ दुराचार किया। पुलिस का कहना है कि लड़की के बयान के आधार पर अब आरोपी भाई के खिलाफ बलात्कार की धारा और बढ़ाई जाएगी। किला निवासी एक लड़की को बीस मई को उसका भाई ही ले गया था। लड़की की मामी ने लड़की को नाबालिग बताते हुए आरोपी युवक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस 29 मई को लड़की और लड़के को तलाश कर थाने ले आई। आरोपी युवक ने अपनी सफाई में कहा था कि उन दोनों ने अजमेर जाकर निकाह कर लिया। पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराया, जिसमें उसकी उम्र की तस्दीक लड़की का जब मेडिकल कराया गया तो उसकी उम्र 19 वर्ष पाई गई। लड़की की मां और पिता की मौत हो चुकी है, जिसके बाद से वह अपने मामा के घर रह रही थी। अब लड़की ने बयान दिया है कि उसके भाई ने उससे निकाह नहीं किया, बल्कि जबरन बलात्कार किया। पुलिस ने लड़की को उसकी मर्जी के मुताबिक मामी को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि अब बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार की धारा और बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन