फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Not a single shop was sold in the shopping plaza built a year ago

Bareilly News: एक साल पहले बने शॉपिंग प्लाजा में नहीं बिकी एक भी दुकान

Mon, 01 Jul 2024 06:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 01 Jul 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
Not a single shop was sold in the shopping plaza built a year ago
बरेली। मालगोदाम रोड पर एक साल पहले स्मार्ट सिटी के तहत बनाया गया शॉपिंग प्लाजा सफेद हाथी बनकर खड़ा है। निर्माण पूरा हुए एक साल हो गया, मुख्यमंत्री के हाथों इसका उद्घाटन भी करा दिया गया लेकिन यहां दुकानें लेने के लिए कोई तैयार नहीं। हाल यह है कि अब तक यहां एक भी दुकान नहीं खुल सकी है।
विज्ञापन


सालों पहले जंक्शन के पास नगर पालिका का तांगा स्टैंड था। नगर निगम बनने के साथ ही तांगे भी चलने बंद हो गए। लंबे समय से यह जगह खाली पड़ी थी। नगर निगम ने 2020 में यहां शॉपिंग प्लाजा बनाने की योजना तैयार की। स्मार्ट सिटी के तहत 10 करोड़ से ज्यादा की लागत से यहां निर्माण किया गया। तीन मंजिला इमारत में 40 से ज्यादा दुकानें बनाई गईं हैं।
विज्ञापन

सहूलियत के लिए यहां लिफ्ट लगाने के साथ स्मार्ट टॉयलेट भी बनाए गए हैं। बावजूद इस प्लाजा की तरफ दुकानदार आकर्षित नहीं हो सके। बीते एक साल से प्लाजा बना खड़ा है। बरसात, धूप आदि में इसकी रंगाई-पुताई भी खराब हो गई। इसे चमकाने के लिए इस साल फिर हजारों रुपये खर्च कर पुताई कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




पार्किंग की जगह नहीं

प्लाजा के कामयाब न होने के पीछे एक वजह यह भी बताई जा रही है कि यहां पार्किंग नहीं है। लोगों का तो यहां तक कहना है कि अगर यहां बनी सभी दुकानें बिक जाएं तो दुकानदारों के अपने वाहन खड़े करने के लिए भी जगह नहीं मिलेगी।




निर्माण से पहले हुआ था विरोध

जहां प्लाजा बनाया गया है उससे दो तीन दुकानें छोड़कर धर्मस्थल है। आस-पास में नॉनवेज की दुकानें व होटल हैं। निर्माण के दौरान लोगों का कहना था कि स्मार्ट सिटी जहां करोड़ों रुपये लगा रहा है, वह जगह प्लाजा के लिए उचित नहीं है। आस-पड़ोस के दुकानदारों का भी कहना था कि यहां कोई दुकान नहीं लेगा।



वर्जन-
शॉपिंग प्लाजा बनकर तैयार है। इसके लिए टेंडर किए जाएंगे। यह प्रक्रिया में है। जल्द ही यहां दुकानें बेच दी जाएंगी। - निधि गुप्ता वत्स, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed