फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Noise of murder after the death of brocade businessman due to bullet

Bareilly News: जरी कारोबारी की गोली लगने से मौत के बाद हत्या का शोर

Wed, 01 May 2024 04:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
Noise of murder after the death of brocade businessman due to bullet
बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र में जरी कारोबारी की गोली लगने से मौत हो गई। हत्या का शोर उठा पर पुलिस की जांच में मामला कर्ज की वजह से आत्महत्या का निकला। हालांकि, तमंचा न मिलने की वजह से परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

रबड़ी टोला निवासी मोहम्मद बिलाल उर्फ बबलू (40) जरी का काम करते थे। मंगलवार दोपहर उनकी पत्नी गुलशनबानो मोहल्ले में ही अपने मायके में एक निकाह में शामिल होने गई थीं। बिलाल के एक भाई मुंबई से बरेली लौट रहे थे। बिलाल का कॉल रिसीव न होने पर उन्होंने बिलाल की पत्नी को कॉल की। तब गुलशनबानो ने भी बिलाल को कॉल की। कॉल रिसीव न होने पर चार बजे वह घर पहुंचीं। वहां पहली मंजिल पर अपने कमरे में बिलाल खून से लथपथ पड़े थे। सीने में गोली लगी थी।
विज्ञापन

पत्नी के शोर मचाने पर भीड़ जुट गई। बारादरी इंस्पेक्टर अमित पांडेय ने मुआयना किया। पूछताछ में पता लगा कि बिलाल पर कर्ज हो गया था, जिसकी वजह से वह परेशान रहते थे। परिवार ने कार्रवाई से इन्कार किया पर इंस्पेक्टर ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामला आत्महत्या का ही लग रहा है पर शायद घबराकर परिजनों ने तमंचा छिपा दिया है। हर पहलू पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed