{"_id":"69ee8366c61db5ea2c005728","slug":"nodal-officers-reached-homes-to-verify-the-claims-of-the-dastak-campaign-bareilly-news-c-4-bly1053-872556-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दस्तक अभियान के दावे परखने घरों तक पहुंचे नोडल अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दस्तक अभियान के दावे परखने घरों तक पहुंचे नोडल अफसर
विज्ञापन
एनयूएचएम नोडल अफसर ने रविवार को आरोग्य मेले में व्यवस्था की पड़ताल समेत दस्तक अभियान का भी हाल जाना। क्षेत्र के पांच-पांच घर पहुंचकर लोगों से आशाकार्यकर्ता द्वारा दी गई जानकारी के बारे में पूछताछ की। उन्हें रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया।
नोडल अफसर डॉ. अजमेर सिंह और शहरी स्वास्थ्य समन्वयक अकबर हुसैन ने क्रमवार मौलानगर, जाटवपुरा, बानखाना, स्वालेनगर, बाकरगंज यूपीएचसी का निरीक्षण किया। मरीजों के रजिस्टर समेत उनकी आभा आईडी बनाने, दवा उपलब्धता, स्टाफ की मौजूदगी, जांच प्रक्रिया के बारे में पूछताछ की। इसके अलावा संचारी रोग और दस्तक मुहिम के तहत अब तक हुई गतिविधि की जानकारी ली। स्थिति संतोषजनक मिली। फिर दस्तक अभियान के तहत आसपास के पांच-पांच घर और दुकान पहुंचकर निवासियाें से बातचीत की। बाकरगंज और सिविल लाइंस यूपीएचसी पर पांच-पांच किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगवाई। वैक्सीन की जरूरत बताकर टीके का प्रमाण पत्र भी दिया।
--
बुखार, डायरिया और त्वचा रोगियों की रही कतार
आरोग्य मेला 80 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित हुआ। इलाज के लिए पिछले सप्ताह के सापेक्ष करीब चार सौ मरीज अधिक पहुंचने से आंकड़ा 3,990 पहुंच गया। ज्यादातर डायरिया, उल्टी, दस्त, बुखार, सर्द-गर्म के अलावा खुजली, फोड़े, फुंसी के मरीजों की तादाद अधिक रही। सभी को दवाओं के साथ बदलते मौसम में बचाव का सुझाव दिया गया। कुछ केंद्रों पर लैब टेक्नीशियन न होने से जांच प्रभावित रही।