{"_id":"5f8ca4798ebc3e9be418cd77","slug":"nodal-officer-surprised-not-a-single-helpline-number-in-kotwali-bareilly-news-bly4237996155","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोडल अफसर हैरान.. कोतवाली में एक भी हेल्पलाइन का नंबर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोडल अफसर हैरान.. कोतवाली में एक भी हेल्पलाइन का नंबर नहीं
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में प्रधानों को सम्मानित करते कमिश्नर व डीएम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
नाराजगी जताई, राज्य सरकार की सभी हेल्पलाइन के नंबर लिखवाने का दिया निर्देश
विज्ञापन
कोतवाली में बाल मित्र थाना और वन स्टाप सेंटर देखा, मुड़िया अहमदनगर भी पहुंचीं
बरेली। मिशन शक्ति अभियान में जिले की नोडल अफसर व बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार की निदेशक डॉ. सारिका मोहन ने रविवार को कोतवाली में बाल मित्र थाने का निरीक्षण किया तो यह देखकर हैरान रह गईं कि वहां सरकार की एक भी हेल्पलाइन का नंबर नहीं लिखा गया था। उन्होंने इस पर नाराजगी जताते हुए निर्देश दिए कि महिलाओं और बच्चों से संबंधित सभी हेल्पलाइनों के नंबर दीवार पर लिखवाए जाएं। महिला अपराधों के रिकॉर्ड और लंबित प्रकरणों की भी जानकारी ली। वन स्टाप सेंटर का भी निरीक्षण किया।
कोतवाली में महिला अपराधों का रिकार्ड देखकर उन्होंने उपनिरीक्षक सुमन को पूरा डाटा जिला प्रोबेशन अधिकारी को उपलब्ध कराने को कहा। 12.30 बजे वह महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से संचालित वन स्टाप सेंटर पर गईं जहां काउंसलिंग कक्ष, प्रशिक्षण कक्ष और मेडिकल कक्ष देखा। इसके बाद रजिस्टर देखकर केसों की जानकारी ली। कर्मचारियों से उनके कामों के बारे में पूछा और डाटा फीडिंग को भी देखा। प्रशिक्षण कक्ष में मिशन शक्ति का कार्यक्रम चल रहा था। नोडल अफसर ने यहां महिलाओं को इस मिशन के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
लैंगिक अपराधों को लेकर हुए वेबिनार में जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार ने मिशन शक्ति अभियान के साथ कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह, यौन अपराध, घरेलू हिंसा, बाल तस्करी जैसे विषयों पर चर्चा की। बेविनार में बलिकाओं, स्वयंसेवी संगठनों की महिलाओं, सरकारी कर्मचारियों ने भाग लिया। वन स्टाप सेंटर के निरीक्षण के बाद नोडल अधिकारी बिथरी ब्लाक के मुड़िया अहमद नगर गांव पहुंची। यहां एक युवती ने उनसे सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दिलाने का आग्रह किया तो नोडल अफसर ने डीपीओ नीता अहिरवार को कि युवतियों को ट्रेनिंग कराने की योजना बनाने को कहा। गांव की कल्पना ने उन्हें बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के उद्देश्य, महिला हेल्प लाइन के नंबरों के बारे में सटीक जानकारी दी। इस पर उन्होंने कल्पना को स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम के संवाद में शामिल हुईं महिला प्रधान और पार्षद
बरेली। मिशन शक्ति अभियान पर मुख्यमंत्री ने शाम चार बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस की। यहां कलक्ट्रेट में इस दौरान महिला प्रधान और पार्षद उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान कमिश्नर और डीएम ने महिला प्रधानों को सम्मानित भी किया। कॉन्फ्रेंस में कमिश्नर रणवीर प्रसाद, नोडल अफसर डॉ. सारिका मोहन, डीएम नितीश कुमार, सीडीओ चंद्र मोहन गर्ग समेत कई अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री के इस संवाद में बंजरिया की प्रधान रिंकी दीक्षित, सिसइया की प्रधान रेखा रानी, खानपुर की राजरानी, जटऊपट्टी की राजवती मौर्या, दमखोदा की सोनी मौर्या, पउनगला की गीता देवी, सिरोंधी की बृजेश कुमारी और पार्षद शालिनी जौहरी ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
कोतवाली में बाल मित्र थाना और वन स्टाप सेंटर देखा, मुड़िया अहमदनगर भी पहुंचीं बरेली। मिशन शक्ति अभियान में जिले की नोडल अफसर व बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार की निदेशक डॉ. सारिका मोहन ने रविवार को कोतवाली में बाल मित्र थाने का निरीक्षण किया तो यह देखकर हैरान रह गईं कि वहां सरकार की एक भी हेल्पलाइन का नंबर नहीं लिखा गया था। उन्होंने इस पर नाराजगी जताते हुए निर्देश दिए कि महिलाओं और बच्चों से संबंधित सभी हेल्पलाइनों के नंबर दीवार पर लिखवाए जाएं। महिला अपराधों के रिकॉर्ड और लंबित प्रकरणों की भी जानकारी ली। वन स्टाप सेंटर का भी निरीक्षण किया।