{"_id":"68323745047447c7fb0e797a","slug":"nodal-officer-inspected-unani-medical-college-bareilly-news-c-4-bly1015-647831-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: यूनानी मेडिकल कॉलेज का नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: यूनानी मेडिकल कॉलेज का नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गो आश्रय स्थल की व्यवस्था को भी देखा
बरेली। खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन के आयुक्त/ नोडल अधिकारी राजेश कुमार ने शनिवार को यूनानी मेडिकल कॉलेज, गो आश्रय स्थल, जल-जीवन मिशन के तहत कराए गए कार्यों के साथ ही सड़कों का निरीक्षण किया। कमियां मिलने पर सुधार के निर्देश दिए।
दो दिवसीय दौरे के पहले दिन वह आंवला तहसील के गांव सिरोही में बने गो आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। गो आश्रय स्थल की चहारदीवारी बनाने और अतिरिक्त टिनशेड बनाने के निर्देश दिए। नवाबगंज के अधकटा नजराना में बने गो आश्रय स्थल का जायजा लिया।
देवरनिया प्रसादीलाल, रघुनाथपुर, गुलड़िया गांव में जल निगम की ओर से कराए गए कामों को देखा। भमोरा-शाहबाद-बिलारी मार्ग का निरीक्षण भी किया। लोक निर्माण विभाग की ओर से 129 करोड़ की लागत से बनाए गए राजकीय यूनानी मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। यहां पर सब कुछ सही मिला। संवाद