फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   NOC obstruction in widening of Bareilly-Badaun Highway, will have to wait

Bareilly News: बरेली-बदायूं हाईवे के चौड़ीकरण में एनओसी की बाधा, करना होगा इंतजार

Sun, 23 Feb 2025 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
NOC obstruction in widening of Bareilly-Badaun Highway, will have to wait
बरेली। बरेली-बदायूं हाईवे के चौड़ीकरण में फिलहाल एनओसी (अनापत्ति प्रमाणपत्र) की बाधा है। इसके लिए इंतजार करना पड़ेगा। वन एवं पर्यावरण मंत्रालय में ऑनलाइन आवेदन किया गया है। एनओसी मिलने के बाद निर्माण करने वाली फर्म का चयन होगा। चौड़ीकरण के लिए 1527 करोड़ रुपये का बजट पहले ही मंजूर हो चुका है।
विज्ञापन

बरेली से मथुरा तक 216 किलोमीटर तक हाईवे का चौड़ीकरण चार पैकेज में प्रस्तावित है। चौथे पैकेज में बदायूं से बरेली तक 38.5 किलोमीटर हिस्से का चौड़ीकरण होना है। वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से एनओसी नहीं मिलने की वजह से इसका काम अटका है। जमीन का अधिग्रहण शुरू हो गया है। चौड़ीकरण के लिए जो पेड़ काटे जाने हैं, उनकी गणना हो गई है। नौ हजार पेड़ काटकर दूसरे स्थान पर लगाए जाएंगे। इसके लिए बदायूं जिले में ही भूमि का चयन किया गया है।
विज्ञापन

--
नौ हजार पेड़ काटे जाएंगे। उसके स्थान पर बदायूं जिले में ही 90 हजार पौधे लगाए जाएगे। पौधे लगाने के लिए भूमि का चयन हो चुका है। अब एनओसी मिलते ही काम को रफ्तार मिलेगी। - उत्कर्ष शुक्ला, परियोजना प्रबंधक, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed