फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   NOC hurdle in Tapeshwar Nath temple route not removed

Bareilly News: तपेश्वर नाथ मंदिर मार्ग में एनओसी की बाधा नहीं हुई दूर

Mon, 03 Feb 2025 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
NOC hurdle in Tapeshwar Nath temple route not removed
बरेली। तपेश्वरनाथ मंदिर मार्ग के सौंदर्यीकरण और चौड़ीकरण के लिए एनओसी की बाधा मंजूरी के 13 महीने बाद भी दूर नहीं हुई। इसके लिए दिसंबर 2023 में 4.90 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति जारी हुई है। लोक निर्माण विभाग ने टेंडर भी निकाले पर काम शुरू नहीं हो सका। मुरादाबाद के डीआरएम से अनापत्ति मांगी गई है। एनओसी न मिलने पर लोक निर्माण विभाग बजट सरेंडर कर चुका है। नाथ कॉरिडोर की सड़कें बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव पर 75 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली थी। इसमें ही तपेश्वर नाथ मंदिर मार्ग का चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण शामिल था, लेकिन जब रेलवे ने एनओसी नहीं दी तो काम अटक गया। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मुरादाबाद स्थित मंडल रेल प्रबंधक के कार्यालय तक गए पर रेलवे ने सहमति देने से इनकार कर दिया। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता भगत सिंह का कहना है कि एनओसी का इंतजार कर रहे हैं। एनओसी मिलती है तो चौड़ीकरण कराएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed