फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   No witness in naresh sethi murdor case

नरेश सेठी चौहरे हत्याकांड में नही हो सकी गवाही

Wed, 10 Nov 2021 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
No witness in naresh sethi murdor case
बरेली। इज्जतनगर में पांच साल पहले हुई व्यापारी, उनकी पत्नी और बेटा-बेटी की सामूहिक हत्या के मामले में मंगलवार को कोर्ट में पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर की गवाही होनी थी, लेकिन डॉक्टर कोर्ट में नहीं पहुंचे। यह मामला पॉक्सो कोर्ट में चल रहा है। सुनवाई के लिए अब 17 नवंबर की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन

वर्ष 2016 में 28 सितंबर को इज्जतनगर की एक कॉलोनी में रहने वाले व्यापारी, उनकी पत्नी, 16 साल के बेटे और 15 साल की बेटी की लूट के दौरान हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने पांच अक्तूबर, 2016 को ब्रजेश गुप्ता, अनिल राजपूत, विशाल अग्रवाल, शंकर लाल को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। बाद में अरशद उर्फ असद और गुड्डू को इस घटना में शामिल होना पाया गया। इन सभी के खिलाफ हत्या एवं लूट में आरोप पत्र दाखिल किया गया। बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर सभी अभियुक्तों के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में भी आरोप पत्र दाखिल किया गया था। कोरोना काल के बाद अब इस मामले में दोबारा गवाही शुरू हुई है। मंगलवार को गवाही के लिए पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर को आना था लेकिन वह नहीं पहुंचे। अब कोर्ट ने सुनवाई के लिए 17 नवंबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed