{"_id":"67ba097932a2d8e87e02f6a1","slug":"no-wild-animal-found-in-nareli-rasulpur-even-for-the-second-day-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-287-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नरेली रसूलपुर में दूसरे दिन भी नहीं मिला कोई वन्य जीव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नरेली रसूलपुर में दूसरे दिन भी नहीं मिला कोई वन्य जीव
विज्ञापन
मीरगंज। शुक्रवार को शाही थाना क्षेत्र के गांव नरेली रसूलपुर के जंगल में तेंदुआ होने की सूचना पर क्षेत्र में दहशत का माहौल रहा। दूसरे दिन शनिवार को भी महिलाओं और बच्चों ने खेतों पर जाना बंद कर दिया है। वन टीम ने मिले पगचिह्न को सियार का बताया है। हालांकि ग्रामीणों को समूह में खेतों की तरफ आने-जाने के लिए कहा है।
शुक्रवार को नरेली रसूलपुर के पूर्व प्रधान मेवाराम के खेत पर सबमर्सिबल लगाने का काम चल रहा था। मेवाराम वहां पहुंचे तो उन्हें तेंदुआ दिखा। इसको देखकर वह भाग निकले। उनकी सूचना पर वन टीम और पुलिस ने खोजबीन की, लेेकिन कोई वन्यजीव नहीं मिला। शनिवार को नरेली रसूलपुर के आसपास गांव के लोगों में दहशत दिखी।
बच्चों को स्कूल भेजने में कतरा रहीं महिलाएं
दिनरा मिर्जापुर के प्रधान छोटेलाल गंगवार ने बताया कि वन्यजीव की क्षेत्र में दस्तक से महिलाएं बच्चों को स्कूल और जंगल में भेजने से डर रहीं हैं।नरखेड़ा, काशीपुर, परतापुर आदि गांवों में तेंदुए का भय दिखाई दिया। इधर, डिप्टी रेंजर मुकेश कुमार ने बताया कि पग चिह्न सियार का प्रतीत हो रहा है। इसलिए डरने की आवश्यकता नहीं है। कोई वन्यजीव दिखाए तो सूचना दें तो उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा। संवाद