फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   No vote to Dr. DC verma

डीसी वर्मा को दिया टिकट तो मीरगंज में भाजपा का गिरेगा विकेट

Mon, 03 Jan 2022 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
No vote to Dr. DC verma
शाही। मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा के खिलाफ उनके समाज के लोगों ने ही मोर्चा खोल दिया है। रविवार को शाही के एक बरातघर में हुए अवंती बाई लोधी महासभा के सम्मेलन में विधायक के खिलाफ खुलकर गुस्सा जाहिर करते हुए एलान किया गया कि भाजपा ने अगर उन्हें दोबारा टिकट दिया तो लोधी समाज उन्हें वोट नहीं देगा।
विज्ञापन

अवंतीबाई लोधी महासभा के मुख्य प्रवक्ता स्वामी जय करुणानंद लोधी ने कहा कि विधायक ने अपने स्कूल में लोधी समाज की बैठक बुलाकर समाज के लोगों को अपशब्द कहे। समाज उन्हें इसका जवाब जरूर देगा। उन्होंने कहा कि विधायक के पास जो कुछ है, वह समाज का दिया हुआ ही है। आरोप लगाया कि जब बसपा से चुनाव लड़ रहे थे तो समाज के लोगों ने साठ लाख रुपये इकट्ठे करके दिए थे। चुनाव हारने के बाद उसी रकम से उन्होंने रहपुरा जागीर में धनेटा फाटक के पास जमीन खरीद ली थी।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि 2017 में भी समाज के सहयोग से डीसी वर्मा चुनाव जीते मगर बाद में समाज के ही खिलाफ काम किया। गिरधरपुर गांव में एक लड़के की मौत होने पर 2.70 लाख रुपये दूसरी पार्टी से लेकर मृतक के माता-पिता को जेल भिजवा दिया। विधायक बनने के बाद अपने हित के अलावा कोई काम नहीं किया। कोटे के दो-चार सहायक बना रखे हैं, जिनके जरिये क्षेत्र में राशन की हेराफेरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामी जय करुणानंद ने कहा कि विधायक बनने के बाद डॉ. वर्मा ने समाज के लोगों को ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य बनाना तक मुनासिब नहीं समझा, जबकि उनके विधायक बनने से पहले समाज के तीन जिला पंचायत सदस्य और 65 ग्राम प्रधान चुने गए थे। सम्मेलन में एलान किया गया कि यदि भाजपा डॉ. वर्मा को टिकट देगी तो समाज के लोग घर-घर जाकर विरोध करेंगे। सम्मेलन में डॉ. को बाहरी बताते हुए मांग की गई कि भाजपा अब स्थानीय प्रत्याशी को ही मीरगंज से टिकट दे।
मुख्य अतिथि उद्योगपति निहाल सिंह लोधी ने कहा कि लोधी समाज को और मजबूत करने के लिए आईएएस, पीसीएस और कुशल डॉक्टरों को तैयार करना होगा ताकि समाज को मजबूत किया जा सके। कार्यक्रम का संचालन गंगा सहाय राजपूत ने किया। इस दौरान सोमपाल, भगवत लोधी, गजराज सिंह, राकेश, छेदा लाल, सत्य देव वर्मा, नत्थू लाल वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोधी समाज के लोग शामिल रहे।
वर्जन
हमारे समाज का 99 फीसदी वोट हमें मिलता है। इसके अलावा सर्व समाज मुझे वोट देता है। मेरा कोई विरोध नहीं है। चुनाव से पहले लोग दावेदारी करते हैं तो इस तरह की बातें सामने आती हैं। मेरे क्षेत्र में मेरा कोई विरोध नहीं हो रहा है। - डॉ. डीसी वर्मा, मीरगंज विधायक
विधायक डीसी वर्मा की खबर में लोगों की बात
फोटो
मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा का विरोध पूरा लोधी समाज कर रहा है। मीरगंज तहसील के 80 प्रतिशत प्रधान भी विधायक के विरोध में समाज के साथ हैं। - सत्यदेव वर्मा, पूर्व प्रधान पिपरिया मुस्तकिल
विधायक के कारनामे रहपुरा जागीर की जमीन से लेकर मीरगंज के दूसरे छोर तक हैं। इस बार पूरा समाज उन्हें एहसास करा देगा कि समाज से दूर रहने का क्या नतीजा होता है। - गंगा सहाय राजपूत, पूर्व प्रधान रहपुरा जागीर

यदि भाजपा को मीरगंज में अपनी साख बचानी है तो वह डीसी वर्मा को टिकट न दें, यदि उन्हें टिकट मिलता है तो गांव-गांव जाकर समाज के लोग इनका विरोध करेंगे। - वीरपाल सिंह लोधी, पूर्व प्रधान बकैनिया चंपतपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed