फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   - No room situation in normal trains, another special train started operating to save passengers from inconvenience.

Bareilly News: समय से मिलती मदद तो बच सकती थी दोनों की जान

Fri, 17 Oct 2025 02:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
- No room situation in normal trains, another special train started operating to save passengers from inconvenience.
फतेहगंज पश्चिमी। ट्रैक्टर खाई में पलटने के बाद उसके नीचे दबे पिता-पुत्र की जान बचने का कोई जरिया न बन सका। करीब चार घंटे तक दोनों इसी तरह ट्रैक्टर के नीचे दबे पड़े रहे। चार घंटे बाद जिस किसान ने उन्हें देखा, उसके पास मोबाइल न होने से गांव जाकर ही वह लोगों को बता सका। अगर समय पर मदद मिल जाती तो दोनों की जान बच सकती थी।
विज्ञापन

थाना के प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार ने बताया कि जिस संकरे और सुनसान खेतिहर रास्ते पर हादसा हुआ, वहां दिन में भी आवाजाही बेहद कम रहती है। खासतौर पर इस ओर जिन किसानों की खेती है, वही इधर जाते हैं। ऐसे में दोनों पिता-पुत्र ट्रैक्टर के नीचे सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक करीब चार घंटे दबे रहे। दोपहर में खेत से गन्ना छीलने के बाद खाना खाने घर जा रहे किसान धर्मपाल ने उन्हें दबा देखा तो उसके पास मोबाइल फोन नहीं था। धर्मपाल भागकर गांव पहुंचा तो ग्रामीणों व परिवार को सूचना दी। परिजनों समेत कई ग्रामीण तब मौके पर पहुंच गए। दूसरे ट्रैक्टर की मदद से दोनों को जब तक निकाला गया, उनकी मौत हो चुकी थी। इससे परिजनों हाल बेहाल हो गया। संवाद
विज्ञापन

---
टायर बेचने का करते थे काम
ग्रामीणों ने बताया कि सुमित पाल की शादी नहीं हुई थी। करीब 20 साल पहले नंदप्रकाश परिवार के साथ शाही रोड पर भिटौरा पुलिया के पास घर बनाकर रह रहे थे। घर के बाहरी हिस्से में बनी दुकान में वह टायर का व्यवसाय करते थे। बेटे भी व्यवसाय व खेती में उनका हाथ बंटाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed