फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   No room in special trains till 10 July, people upset

दस जुलाई तक स्पेशल ट्रेनों में नो रूम, लोग परेशान

Fri, 05 Jun 2020 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
No room in special trains till 10 July, people upset
रेलवे की विशेष ट्रेन - फोटो : PTI

वेटिंग टिकट पर यात्रा प्रतिबंधित, कंफर्म टिकट वाले यात्री महसूस कर रहे यात्रा के दौरान सुकून

विज्ञापन
बरेली। जंक्शन से गुजरने वाली 16 स्पेशल ट्रेनों में नो रूम की स्थिति आ गई है। यहां बता दें कि अब रेलवे ने वेटिंग टिकट बनाने बंद कर दिए हैं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है, तो वहीं कंफर्म टिकट पर यात्रा करने वाले लोग सफर में काफी सुकून और सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
एक जून से जंक्शन से दुर्गियाना एक्सप्रेस, श्रमजीवी, लखनऊ मेल, शहीद एक्सप्रेस, महामना एक्सप्रेस, सत्याग्रह एक्सप्रेस, सुहेल देव और सरयू यमुना एक्सप्रेस कोविड-19 स्पेशल ट्रेनें बनकर गुजर रही हैं। इन ट्रेनों में जितने रिजर्वेशन होते हैं, उतने ही यात्री चढ़ते-उतरते हैं। रेलवे ने वेटिंग टिकट पर यात्रा करने की पाबंदी लगाई हुई है। रेलवे के नए नियमों के मुताबिक वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को स्टेशन परिसर में ही प्रवेश नहीं दिया जा रहा है, जिससे प्लेटफार्म पर सामाजिक दूरी का भी पालन आसानी से संभव हो पा रहा है तो वहीं सभी श्रेणी में सफर करने वाले यात्री भी काफी सुकून और सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

रिजर्वेशन कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक, दस जुलाई तक सभी ट्रेनों में आरक्षण फुल हैं। ऐसे में उन यात्रियों को परेशानी हो रही है जो वेटिंग टिकट पर ही यात्रा कर लिया करते थे। यहां बता दें कि बरेली में इज्जतनगर स्टेशन और जंक्शन पर ही रिजर्वेशन काउंटर खुले हुए हैं। इसके अलावा यात्री ऑनलाइन भी टिकट बुक कर सकते हैं। मुरादाबाद डिवीजन के एडीआरएम मानसिंह मीना ने बताया कि स्पेशल ट्रेनों में चार महीने तक रिजर्वेशन नहीं मिलेगा। हां, अगर कुछ और ट्रेनें चल जाती हैं तो यात्रियों को परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढाई घंटे का ब्लॉक, रोकी गई मालगाड़ी

बरेली। रेलवे अब स्पेशल ट्रेनों के अलावा रूटीन की ट्रेनें भी चलाने पर विचार कर रहा है। ऐसे में पटरियों को दुरुस्त करने का काम भी शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को डाउन लाइन पर ढाई घंटे का ब्लॉक लेकर पटरिया और स्लीपर का मेंटीनेंस कार्य किया गया। ब्लॉक जंक्शन से सीबीगंज स्टेशनों के बीच दोपहर 12 बजे से ढाई बजे तक रहा। ब्लॉक में एक मालगाड़ी जंक्शन पर करीब तीन घंटे तक खड़ी रही, जबकि अप लाइन पर आने वाली मालगाड़ियों का संचालन प्रभावित नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed