फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   No roof, no walls, the stench of the slaughter houses tells the condition of cleanliness

Bareilly News: छत न दीवार, डलावघरों की बदबू बयां कर रही स्वच्छता का हाल

Sat, 22 Mar 2025 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
No roof, no walls, the stench of the slaughter houses tells the condition of cleanliness
बरेली। स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए केंद्रीय टीम के सोमवार तक शहर आने की संभावना है। दूसरी ओर, घनी आबादी के बीच बनाए गए डलावघर स्वच्छता की पोल खोल रहे हैं। कई डलावघरों में न तो छत है, न ही दीवार। बदबू दूर से ही हकीकत बयां कर देती है। केंद्रीय टीम के सामने यह हकीकत बेपर्दा हुई तो अंक कटने तय हैं। शहर की रैंकिंग भी प्रभावित हो सकती है। यही हाल रहा तो शहर का टॉप-50 में आना भी मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन

केंद्रीय टीम पांच से 10 दिन तक शहर में रुककर सफाई और कचरा प्रबंधन की हकीकत परखेगी। नगर निगम के अफसर इस बार शहर को टॉप-20 में लाने का दावा कर रहे हैं, लेकिन लचर तैयारियों को देखकर इस पर यकीन कर पाना मुश्किल है। शहर में कूड़ा प्रबंधन की हालत बेहद खराब है। कई मोहल्लों में सफाई भी नहीं हो रही है। सड़कों पर कूड़े के ढेर लग जाते हैं। रविवार को तो बाजार गंदगी से बेजार रहते हैं।
विज्ञापन


नियमों को ताक पर रखकर बनाए डलावघर
नगर निगम ने नियमों को ताक पर रखकर डलावघर बना दिए हैं। श्यामगंज का डलावघर खुला है। यहां दीवार तक नहीं है और घनी आबादी के बीच बना है। इसका काफी विरोध भी हुआ था। तब रोजाना कूड़ा उठाने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने पर मामला शांत हुआ था। अब चार-पांच दिन में एक बार कूड़ा उठता है। इंद्रा मार्केट में ओवरहेड टैंक के नीचे और बराबर में डलावघर बना रखा है, जो नियमों के विरुद्ध है। सरायखाम में भी घनी आबादी के बीच डलावघर खुला हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--

श्यामगंज डलावघर को साफ कराया जाएगा। इंद्रा मार्केट के डलावघर को शिफ्ट कराया जाएगा। पानी सप्लाई की जगह पर डलावघर नहीं होना चाहिए। साफ-सफाई को लेकर भी निर्देश दिए गए हैं। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed