फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   No party in a position to take on BJP: Baghel

कोई भी पार्टी भाजपा से टक्कर लेने की स्थिति में नहीं : बघेल

Wed, 29 Dec 2021 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
No party in a position to take on BJP: Baghel
भाजपा की जन विश्वास यात्रा
भाजपा की जन विश्वास यात्रा देवचरा से शुरू होकर रात नौ बजे आंवला पहुंची, जगह-जगह स्वागत
विज्ञापन

बरेली। केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि इस बार प्रदेश में भाजपा की 350 से भी ज्यादा सीटें आ रही हैं। कोई भी राजनीतिक दल भाजपा से टक्कर लेने की स्थिति में नहीं है। इसलिए पूरी ताकत और जोश के साथ चुनाव मैदान में डटे रहिए। 2022 में फिर एक बार फिर भाजपा की सरकार बन रही है। मोदी-योगी सरकार ने प्रदेश में इतना काम किया है कि विपक्ष के पास मुद्दा ही नहीं बचा है।
बघेल भाजपा की जन विश्वास यात्रा के मंगलवार को देवचरा पहुंचने पर सभा को संबोधित कर रहे थे। यहां यात्रा का स्वागत किया गया। सभा को राज्यमंत्री महेशचंद्र गुप्ता, राज्यमंत्री छत्रपाल गंगवार, आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने भी संबोधित किया। देवचरा से यात्रा भमोरा, इफको टाउन, आंवला नगर, अलीगंज, बिशारतगंज, रमपुरा मोड़, रामगंगा पेट्रोल पंप, बुखारा मोड़ सिद्ध बाबा, देवरनिया और फ रीदपुर नगर पंचायत पहुंची। कार्यकर्ताओं ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। यहां से यात्रा फतेहगंज पूर्वी और फिर बिथरी विधानसभा के गांव बल्लिया पहुंची। यहां विधायक राजेश मिश्र उर्फ पप्पू भरतौल ने समर्थकों के साथ यात्रा का स्वागत किया। बृज क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री रुद्र लक्ष्मीकांत अवस्थी भी टीम के साथ स्वागत के लिए मौजूद रहे। आंवला विधानसभा में विधायक धर्मपाल, फरीदपुर में विधायक श्याम बिहारी लाल ने स्वागत किया।
विज्ञापन

यात्रा के साथ प्रदेश प्रभारी डॉ. मानवेंद्र सिंह, बृज क्षेत्र संयोजक नागेंद्र दुबे, सह संयोजक पुष्पेंद्र स्वराज, जिलाध्यक्ष आंवला वीरपाल, जिला महामंत्री संतोष शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता दीपक सोनकर, जिला मीडिया प्रभारी विपुल पटेल, ब्लॉक प्रमुख हरेंद्र पटेल, ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह, आंवला चेयरमैन संजीव सक्सेना, उषा, बीना रस्तोगी, रामनिवास मौर्य, अमन तिवारी, सीमा रस्तोगी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed