फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   No oxygen supply in hospitals

अस्पालों में ऑक्सीजन का संकट

Mon, 26 Apr 2021 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
No oxygen supply in hospitals
बरेली। ऑक्सीजन संकट की वजह से सैकड़ों जिंदगी दांव पर लगी हुई हैं। रविवार दोपहर ऑक्सीजन का स्टॉक खत्म होने के बाद अस्पतालों से लेकर होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे कोरोना संक्रमितों की सांसें अटकने लगीं। इसी बीच शाम को 13.5 टन ऑक्सीजन की सप्लाई पहुंची तो अफसरों ने राहत की सांस ली। डीएम नितीश कुमार के मुताबिक 25 टन ऑक्सीजन की मांग और भेजी गई है जो सोमवार सुबह तक आ जाएगी।
विज्ञापन

कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन की मांग बढ़ने के बाद अब हर रोज करीब 25 टन ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है लेकिन कुछ दिनों से जरूरत के मुताबिक ऑक्सीजन सप्लाई नहीं मिल पा रही है। शनिवार को नौ टन ही ऑक्सीजन मिल पाई जिससे रविवार दोपहर तक किसी तरह काम चलाया गया। इस बीच कुछ अस्पतालों ने ऑक्सीजन न होने की बात कहकर मरीजों को भर्ती करने से भी इनकार कर दिया। दोपहर में स्टॉक खत्म होते ही अफसरों के पसीने छूटने शुरू हो गए। इधर-उधर संपर्क साधा गया तो बताया गया कि शाम छह बजे तक ऑक्सीजन की सप्लाई बरेली पहुंच जाएगी। एफएसडीए की औषधि निरीक्षक उर्मिला वर्मा ने बताया कि शाम को 13.5 टन ऑक्सीजन की सप्लाई मिल गई है।
विज्ञापन

मंडल के दूसरे जिलों का भी बुरा हाल
बरेली में दोपहर करीब दो बजे ऑक्सीजन का स्टॉक निल हो गया। पीलीभीत में दो दिनों से स्टाक खत्म चल रहा है। वहां जरूरत के अनुसार ऑक्सीजन भेजी जा रही है। बदायूं में आधा टन और शाहजहांपुर में करीब पौन टन ऑक्सीजन का स्टाक रह गया है। मंडल के जिलों में हर रोज करीब 35 टन ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतोष ने की डीएम से बात.. कहा- दुरुस्त रहे ऑक्सीजन सप्लाई
बरेली। कोरोना संक्रमित होने के बाद फरीदाबाद के राज्य बीमा निगम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने रविवार को फोन पर डीएम नितीश कुमार से बातचीत कर अस्पतालों की मनमानी रोकने के साथ ऑक्सीजन की सप्लाई नियमित रखने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि काशीपुर प्लांट से ऑक्सीजन मंगाने के लिए टैंकर भेजे गए हैं। ब्यूरो

राजेश ने किया ट्वीट.. बरेली मंडल को कम न आंका जाए
बरेली। भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व कैंट विधायक राजेश अग्रवाल ने ट्वीट किया है कि बरेली जिले में हर दिन 25.30 टन ऑक्सीजन की जरूरत है जो उसे उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि वह रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर बरेली में आर्मी अस्पताल के एक भाग को कोविड-19 के मरीजों के इलाज के लिए दिल्ली की तरह आरक्षित करने की बात करेंगे। केंद्रीय रेल मंत्री से बात कर ट्रेन से ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था भी जल्द कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed