फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   No one admitted to stray girl in many hospitals

कई अस्पताल में भटका झुलसी बच्ची को लेकर किसी ने भर्ती नहीं किया

Sun, 18 Oct 2020 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 01:10 AM IST
विज्ञापन
No one admitted to stray girl in many hospitals
demo photo - फोटो : demo photo

जिला अस्पताल पहुंचा तो डाक्टरों ने भी इलाज से मना किया, मौत

विज्ञापन
बरेली। इसे गरीबी कहें या डाक्टरों की संवदेनहीनता। गंभीररूप से ढाई साल की झुलसी बच्ची को लेकर परिजन कई अस्पताल गए लेकिन किसी ने उसको भर्ती करके इलाज नहीं किया। अंत में इलाज की आस में जिला अस्पताल पहुंचा, वहां भी डाक्टरों ने संवेदनहीनता दिखाते हुए घर ले जाने को कहा। जिला अस्पताल से बाहर आते समय गेट पर उसकी मौत हो गई। आंखों में आंसू लिए माता पिता बच्ची का शव लेकर घर चले गए।

थाना सीबीगंज के गांव बंडिया निवासी बसीर अहमद मजदूर है। गरीबी होने से उसके घर में बिजली तक नहीं है। शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे उसे ढाई वर्षीय पुत्री गुड़िया फोल्डिंग चारपाई पर सो रही थी। कमरे में मोमबत्ती जल रही थी। जबकि बशीर अपने परिवार के साथ बरामदे में बैठा हुआ था। किसी समय जलती हुई मोमबत्ती मच्छरदानी पर गिर गए गई। मच्छरदानी में लगी आग से फोल्डिंग चारपाई में आ गई। गुड़िया की रोने की आवाज सुनकर बशीर अंदर गया तो देखा कि गुड़िया बुरी तरह से झुलसी हुई थी। वह अपनी पत्नी के साथ गुड़िया को लेकर मिनी बाईपास के कई अस्पताल में गया, लेकिन सभी अस्पतालों ने भर्ती करने से मना कर दिया। अंत में उसे जिला अस्पताल का ही आसरा दिखा। रात साढ़े दस बजे वह उसे लेकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचा। वहां मौजूद डाक्टर ने उसे देखकर कहा कि घर ले जाओ। यह सुनते ही बशीर रोने लगा। उसने भर्ती करने के लिए डाक्टर के हाथ पैर जोड़े। भर्ती न होने पर वह बच्ची को गोद में लेकर बाहर आ गया। अस्पताल गेट पर पहुंचते ही गुड़िया ने दमतोड़ दिया। उसे यह भी पता नहीं चला, वह फिर अस्पताल पहुंचा तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वह बच्ची का शव लेकर घर आ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed