फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   No new announcements for Bareilly in the Union Budget

Budget 2026: आम बजट में बरेली को लेकर कोई नई घोषणा नहीं, अब रेलवे की पिंक बुक का इंतजार

Mon, 02 Feb 2026 11:53 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 02 Feb 2026 11:53 AM IST
सार

केंद्रीय बजट में बरेली के लिए प्रत्यक्ष रूप से कोई नई घोषणा नहीं की गई है। हालांकि रेलवे के बजट में वृद्धि की गई है। इससे बरेली में पहले से स्वीकृत रेल परियोजनाओं को गति मिलने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
No new announcements for Bareilly in the Union Budget
बरेली जंक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय बजट में बरेली को लेकर कोई नई घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, वर्ष 2025-26 के मुकाबले रेलवे के बजट में 28 हजार करोड़ रुपये की वृद्धि जरूर की गई है। इससे उम्मीद जगी है कि बरेली में पहले से स्वीकृत रेल परियोजनाओं को गति मिलेगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि पिंक बुक आने के बाद ही रेलवे को लेकर स्थिति साफ हो सकेगी।

विज्ञापन

 
बजट में नई ट्रेनों की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन वंदे भारत, वंदे भारत स्लीपर और अमृत भारत ट्रेनों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया गया है। गाजियाबाद-लखनऊ के बीच फोर लेन रेल लाइन प्रोजेक्ट के लिए पिछले माह ही सर्वे पूरा हुआ है। इस प्रोजेक्ट के लिए बजट में प्रावधान किए जाने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बरेली-भोजीपुरा-लालकुआं और बरेली-पीलीभीत-मैलानी रेल लाइन के दोहरीकरण को लेकर भी कोई घोषणा नहीं की गई है। बरेली-मुंबई के बीच स्लीपर वंदे भारत प्रस्तावित है, लेकिन यहां भी निराशा मिली है।
विज्ञापन


कई परियोजनाओं पर शुरू नहीं हो सका है काम 
बरेली में कई परियोजनाओं पर काम शुरू नहीं हो सका है। इनमें बरेली-चंदौसी-मुरादाबाद लाइन के दोहरीकरण के साथ ही जंक्शन पर 26-26 कोच की दो वॉशिंग लाइन, यार्ड रिमॉडलिंग, गाजियाबाद-लखनऊ के बीच स्वचालित सिग्नल प्रणाली, जंक्शन पर एसी मेंटीनेंस शेड, प्लेटफार्मों के विस्तार के साथ बरेली जंक्शन का 350 करोड़ की धनराशि से विस्तार शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इज्जतनगर मंडल के सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि रेलवे आधुनिकीकरण की ओर है। बजट में सुरक्षा, संरक्षा और यात्री सुविधाओं पर जोर दिया गया है। सात हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा की गई है। बरेली के लिए क्या-क्या मिला, पिंक बुक आने के बाद ही इस पर स्थिति साफ हो सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed