{"_id":"618c20afa44f5e2cdb47e955","slug":"no-matter-how-hard-the-opposition-tries-the-government-will-be-formed-by-bjp-again-bareilly-news-bly4656172199","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपक्ष चाहे जितना जोर लगा ले सरकार फिर भाजपा की बनेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपक्ष चाहे जितना जोर लगा ले सरकार फिर भाजपा की बनेगी
विज्ञापन
आईटीआई में छात्रों से बातचीत करते जितिन प्रसाद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली पहुंचे मंत्री जितिन प्रसाद ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
बरेली। प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद बुधवार को शहर में एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे। कार्यक्रम के बाद उन्होंने सर्किट हाउस में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि विपक्ष चाहे जितना जोर लगा लेकिन फिर से भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनेगी।
जितिन ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार जनहित में काम कर रही है। प्रदेश में अपराध का ग्राफ तेजी से गिरा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से लेकर केंद्रीय नेतृत्व तक यूपी के सभी जनपदों का दौरा कर रहा है। यूपी में फिर पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। प्रियंका गांधी की सक्रियता से भाजपा को नुकसान के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम सभी से आगे हैं। इसके बाद वह सर्किट हाउस से पॉलीटेक्निक कॉलेज चले गए।
विद्यार्थियों से किया संवाद
प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद ने सीबीगंज के राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। कहा, मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता। सफल होना है तो मेहनत करते रहें। इस दौरान जितिन ने विद्यार्थियों के साथ भोजन भी किया। इस मौके पर मीरगंज विधायक डीसी वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार, राजकीय महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज की प्रधानाचार्य नमिता वर्मा मौजूद रहीं। विद्यार्थियों से संवाद के बाद उन्हाेंने कॉलेज के शिक्षकों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
युवा मोर्चा की टीम ने किया स्वागत
सर्किट हाउस में भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अमन सक्सेना के साथ उनकी टीम ने कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद का स्वागत किया। जितिन ने भाजयुमो पदाधिकारियों से चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। उन्हें बूथों पर सक्रिय रहने को कहा। इस मौके पर अभय शिव, जयदीप चौधरी, राधे गुर्जर, शिवम मिश्र, गौरव शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, अखिल अग्रवाल, गौरव सूरी, मुकुल अग्रवाल, सनी शर्मा, रंजीत चौहान आदि मौजूद रहे।