फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   no light in civil lines

सिविल लाइंस में बिजली गुल

Tue, 04 Jan 2022 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
no light in civil lines
बरेली। सिविल लाइंस स्थिति 132 केवी बिजलीघर में केबल में आग लग गई। इसकी मरम्मत के दौरान बिजलीघर में चैनल का क्लेंप टूटकर गिर गया और उसकी चपेट में आकर चार कर्मचारी भी घायल हो गए। रात दो बजे तक केबल और क्लैंप की मरम्मत का काम जारी था।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब दस बजे सिविल लाइंस स्थित 132 केवी बिजलीघर के केबल में आग लग गई। इससे सिविल लाइंस, कचहरी, पोस्ट ऑफिस समेत आसपास के तमाम इलाके की बिजली गुल हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही एसडीओ विजय कनौजिया ने केबल की मरम्मत का काम शुरू करा दिया। जब बिजलीघर में केबल की मरम्मत चल रही थी, उसी दौरान चैनल का क्लैंप टूटकर कर्मचारियों के ऊपर गिर गया। इससे वहां काम कर रहे हरेंद्र, संजीव और सूरज समेत चार कर्मचारी घायल हो गए। कर्मचारियों का उपचार कराने के बाद मरम्मत का काम दोबारा शुरू कराया गया। एसडीओ ने बताया रात तीन बजे तक मरम्मत का काम पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद बिजली आपूर्ति सुचारु हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed