फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   No information received after the merit list was released, allegation of demanding money in the name of admission

Bareilly News: मेरिट सूची जारी होने के बाद नहीं मिली सूचना, प्रवेश के नाम पर रुपये मांगने का आरोप

Sat, 12 Jul 2025 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
No information received after the merit list was released, allegation of demanding money in the name of admission
बरेली। बरेली कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातक प्रवेश प्रक्रिया के दौरान छात्र-छात्राओं ने मेरिट सूची जारी होने के बाद सूचना न मिलने और प्रवेश के नाम पर रुपये मांगने का आरोप लगाया है। कॉलेज प्रशासन ने इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समाधान का आश्वासन दिया है। दूसरी ओर बीकॉम आनर्स की पहली व द्वितीय मेरिट में छूटे हुए अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए एक और मौका दिया गया है। इसके लिए विद्यार्थी शनिवार को सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक विभाग में जाकर अपना प्रवेश सुनिश्चित कर सकते हैं।
विज्ञापन




बरेली कॉलेज में शुक्रवार को बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं परिसर स्थित सेमिनार हॉल में अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। विद्यार्थियों का कहना था कि प्रवेश फॉर्म भरते समय मोबाइल नंबर और ईमेल उपलब्ध कराए गए थे और शिक्षकों की ओर से यह आश्वासन भी दिया गया था कि प्रवेश से संबंधित जानकारी समय-समय पर मेसेज और ईमेल के माध्यम से दी जाएगी। छात्रों ने आरोप लगाया कि अभी तक उनके पास कोई भी सूचना नहीं आई है, जिसके कारण कई छात्र-छात्राएं प्रवेश लेने से वंचित रह गए। दूसरी ओर 12 से अधिक विद्यार्थियों ने बताया कि कॉलेज परिसर में कुछ लोग पहले आने का कारण पूछते है और बाद में प्रवेश के नाम पर रुपये मांग रहे है। प्रवेश समन्वयक प्रो. वंदना शर्मा ने विद्यार्थियों को आश्वासन दिया है कि उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा। किसी भी तरह की अनियमितता या धन उगाही के मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन


--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश के दौरान फोन नंबर और ई-मेल आईडी दी थी। उसके बाद भी कॉलेज प्रशासन की ओर से प्रवेश संबंधी जानकारी फोन नंबर और ई-मेल पर नहीं दी गई। इसके कारण मैं प्रवेश नहीं ले पाई। हिमांशी कोली
प्रवेश के लिए कॉलेज की ओर से कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी। इस कारण मेरिट में नाम आने के बाद भी प्रवेश नहीं ले पाए और अब कोई नहीं बता पा रहा है कि प्रवेश कैसे होगा। - आदित्य वर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed