फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   No eligible person should be deprived of scholarship, complete the work on time

Bareilly News: कोई भी पात्र छात्रवृत्ति से वंचित न रहे, समय से पूरा करें काम

Sat, 12 Jul 2025 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
No eligible person should be deprived of scholarship, complete the work on time
बरेली। अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग की प्रमुख सचिव संयुक्ता समद्दार शुक्रवार को सर्किट हाउस पहुंची। यहां उन्होंने मंडल के विभागीय अधिकारियों से कहा कि छात्रवृत्ति का काम समय से पूरा करें, ताकि कोई भी कोई भी छात्र-छात्रा छात्रवृत्ति से वंचित न रहे। इस बैठक में विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी भी थे। प्रमुख सचिव ने प्रत्येक जिले के अधिकारी के साथ विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन

बैठक में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजना, राज्य सरकार छात्रवृत्ति योजना, जनपद में संचालित मदरसों, टर्मलोन योजना से संबंधित वसूली, आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों के निस्तारण एवं फीडबैक की समीक्षा की। बरेली में बन रहे यूनानी मेडिकल काॅलेज को संबंधित विभाग को हस्तगत कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अल्पसंख्यक पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के संबंध में कहा कि शासन से जारी समय सारिणी के अनुसार चरणवार प्रक्रिया कोे समय रहते पूरा करें। उन्होंने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों से कहा है कि आईजीआरएस के जिन प्रकरणों में आवेदकों ने असंतोषजनक फीडबैक दिया गया है, उनमें बातचीत कर उसका निस्तारण करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed