फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   No diver for e bus

इलेक्टिक बसों का सचालन कैसे हो जब चालक नहीं

Sat, 15 Jan 2022 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
No diver for e bus
बरेली। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बरेली को मिली तीन इलेक्ट्रिक बसों का जनप्रतिनिधियों ने हफ्ते भर पहले लोकार्पण तो कर दिया लेकिन अब तक उनके लिए ड्राइवर नहीं मिल पाए हैं। बताया जा रहा है कि इन बसों को चलाने के लिए वेतन इतना कम निर्धारित किया गया है कि कोई यह नौकरी करने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

शहर में 25 इलेक्ट्रिक बसें चलाने का एलान किया गया है। कई महीने पहले ही इन बसों का रूट निर्धारित कर जोर-शोर से उनका प्रचार शुरू कर दिया गया था लेकिन पिछले सप्ताह सिर्फ तीन बसें बरेली को मिल पाईं जिनका हाथ के हाथ लोकार्पण कर दिया गया। यह अलग बात है कि इसके बाद भी उनके सड़कों पर दौड़ने की नौबत नहीं आई है। वैसे तो इन बसों का चार्जिंग स्टेशन ही अभी तैयार नहीं हुआ है लेकिन दूसरी समस्या यह है कि इन बसों को चलाने के लिए ड्राइवर भी नहीं मिल पा रहे हैं।
विज्ञापन

रोडवेज अफसरों का कहना है कि शहर में इलेक्ट्रिक बसें चलाने के विभागीय संविदा चालकों को ही लगाया जाएगा। हालांकि वेतन में कमी आने के कारण कोई चालक इसके लिए तैयार नहीं है। बता दें कि रोडवेज चालकों को डेढ़ से दो रुपये पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से वेतन दिया जाता है। इसी कारण ज्यादातर चालक लंबे रूट की बसें चलाने के इच्छुक रहते हैं। शहर में इलेक्ट्रिक बसें चलाने पर इस दर से उनका वेतन काफी कम बन पाएगा। लिहाजा वे इसमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रिक बसें चलाने के लिए वेतन निर्धारण का कोई आदेश भी ऊपर से अब तक नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं तैयार हुआ चार्जिंग स्टेशन
इलेक्ट्रिक बसों को चलाने के लिए हरी झंडी तो दिखा दी गई लेकिन अब तक बसों को चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशन तैयार नहीं है। इसी के साथ चार्जिंग स्टेशन पर पूरी तरह चार्जिंग प्वाइंट तैयार करने का काम भी पूरा नहीं हो पाया है। काम की रफ्तार देखकर माना जा रहा है कि चुनाव तक इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर दौड़ना शुरू कर दें तो बड़ी बात होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed