फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   No degree, no license, illegal agents of law roaming in the court

Bareilly News: डिग्री न लाइसेंस, कचहरी में घूम रहे कानून के गैरकानूनी अलंबरदार

Fri, 24 May 2024 05:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 24 May 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
No degree, no license, illegal agents of law roaming in the court
बरेली। कचहरी में नए तरीके का मामला सामने आया है। बार एसोसिएशन के मुताबिक परिसर में कानून के गैरकानूनी अलंबरदार घूम रहे हैं। डिग्री व लाइसेंस के बिना ही काला कोट पहनकर कई लोग फर्जी तरीके से काम कर रहे हैं। बार एसोसिएशन के सचिव ने बताया कि जल्द ही कमेटी गठित कर ऐसे लोगों को पकड़कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के सचिव वीरेंद्र प्रसाद ध्यानी ने बृहस्पतिवार को एक पत्र जारी किया। इसमें लिखा है कि कचहरी में काला कोट पहनकर फर्जी तरीके से काम करने वालों के संबंध में सूचनाएं एसोसिएशन के पदाधिकारियों के माध्यम से प्राप्त हो रही हैं। इनके पास न तो लाइसेंस है, न ही डिग्री। अधिवक्ता न होने के बावजूद भी वे काला कोट पहनकर वादकारी को अपना परिचय अधिवक्ता के रूप में देते हैं। जबकि, उनका न तो पंजीकरण है, न ही वे सीओपी धारक (प्रैक्टिशनर्स) हैं।
विज्ञापन

सचिव का कहना है कि यदि वे मुंशी हैं तो पंजीकरण कराएं। अधिवक्ता की वेशभूषा में किसी भी न्यायालय में बहस या बयान आदि कार्य करते हुए कोई फर्जी व्यक्ति पाया गया तो उसके विरुद्ध बार एसोसिएशन सख्त रुख अपनाएगी। ऐसे अवांछनीय व्यक्तियों को पकड़ने के लिए जल्द ही बरेली बार एसोसिएशन की तरफ से निगरानी कमेटी गठित की जाएगी। औचक निरीक्षण कर ऐसे लोगों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार एसोसिएशन की तरफ से जारी किए गए पत्र के पीछे बुधवार का एक घटनाक्रम जुड़ा है। एक युवती काला कोट पहनकर अदालत में बयान देने पहुंची। उसका वीडियो वायरल हो गया था। इस मामले में थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। युवती काला कोट पहने थी। पता चलने पर युवा अधिवक्ताओं में आक्रोश फैल गया। मौके पर बार सचिव वीपी ध्यानी भी पहुंचे। युवती से पूछा तो पता चला कि उसका पंजीकरण ही नहीं है। तब युवती से काला कोट उतरवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed