फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   No-confidence motion submitted to DM against Bithri Chainpur block chief in Bareilly

Bareilly: ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ डीएम को सौंपा अविश्वास प्रस्ताव, बीडीसी सदस्यों ने लगाए ये आरोप

Thu, 26 Oct 2023 03:42 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 26 Oct 2023 03:42 PM IST
सार

पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचकर बीडीसी सदस्यों ने डीएम को ज्ञापन और अविश्वास प्रस्ताव सौंपा। वर्तमान ब्लॉक प्रमुख ब्रिजेश कुमारी और विजेंद्र दोनों ही भाजपा से जुड़े हैं।

विज्ञापन
No-confidence motion submitted to DM against Bithri Chainpur block chief in Bareilly
बिथरी ब्लॉक प्रमुख ब्रिजेश कुमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में बिथरी चैनपुर ब्लॉक के बीडीसी सदस्यों ने बुधवार को डीएम से मुलाकात कर प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव सौंपा। ब्लॉक के 112 में से 82 सदस्यों ने शपथपत्र भी सौंपा है। साथ ही, नौ बिंदुओं पर ज्ञापन देकर प्रमुख की प्रशासनिक और वित्तीय शक्तियां तत्काल सीज करने की मांग की है। डीएम रविंद्र सिंह ने जांच के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


बीडीसी सदस्यों ने सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि ब्लॉक प्रमुख ब्रिजेश कुमारी कर्तव्यों का निर्वहन करने के बजाय पद और अधिकारों का दुरुपयोग कर रही हैं। आरोप है कि क्षेत्र पंचायत की बैठक 25 फरवरी को हुई थी। तब से अब तक बैठक नहीं बुलाई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly News: स्मैक तस्करों के तीन नए गैंग में नगर पंचायत अध्यक्ष इमराना भी, पति कल्लू डॉन जेल में है बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2022-23 की कार्ययोजना में स्वीकृत कार्यों के लिए अगस्त 2023 में गुपचुप टेंडर कर दिए गए। नवदिया में नाला, सिधाई मुरावान व उमरिया में सीसी रोड निर्माण कार्य चहेतों को दे दिया। 

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता मानकों के विपरीत है। सुंदरीकरण के लिए आवंटित बजट से अब तक कोई कार्य नहीं हुआ है। बजट को निजी प्रयोग में खर्च करने का आरोप है। बीडीसी सदस्यों की स्वीकृति के बिना ही कार्य हो रहे हैं और सदस्यों के प्रस्ताव खारिज किए जा रहे हैं।

क्षेत्र के विकास के लिए परिवर्तन जरूरी
बीडीसी सदस्यों ने डीएम से कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए अविश्वास प्रस्ताव स्वीकार किया जाना जरूरी है। साथ ही, आरोपों की जांच के दौरान ब्लॉक प्रमुख की प्रशासनिक और वित्तीय शक्तियां सीज कर दी जाएं। पद पर रहते हुए जांच प्रभावित होने की आशंका जताई। क्षेत्र पंचायत के कार्यों के संचालन के लिए त्रिसदस्यीय कमेटी का गठन करने की मांग की।

भाजपा में ही दो गुट चर्चाओं का दौर शुरू
पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचकर बीडीसी सदस्यों ने डीएम को ज्ञापन और अविश्वास प्रस्ताव सौंपा। वर्तमान ब्लॉक प्रमुख ब्रिजेश कुमारी और विजेंद्र दोनों ही भाजपा से जुड़े हैं। ऐसे में पार्टी के दो गुट में बंटने की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। विजेंद्र का दावा है कि उनके समर्थन में 82 बीडीसी सदस्य हैं। उन्होंने जनहित के लिए अविश्वास प्रस्ताव सौंपा है।

बिथरी चैनपुर की ब्लॉक प्रमुख ब्रिजेश कुमारी ने कहा कि मैं पार्टी की सिपाही हूं। जैसे दिशा-निर्देश मिलेंगे, वैसा ही कार्य किया जाएगा। लगाए गए आरोप निराधार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed