फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   No clue found of four year old girl missing from Bareilly

बरेली से लापता मासूम का सुराग नहीं: पिता ने दर्ज कराई अपहरण की रिपोर्ट, पुलिस ने कई जिलों में भेजे फोटो

Sat, 20 Apr 2024 12:23 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 20 Apr 2024 12:23 PM IST
सार

बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र से लापता मासूम माही का तीन दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका। वह बीते बुधवार को अचानक लापता हो गई थी, तब से परिजन उसे तलाश कर रहे हैं। वहीं पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
No clue found of four year old girl missing from Bareilly
माही का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र से पंपकर्मी की लापता चार साल की मासूम बेटी का तीसरे दिन भी सुराग नहीं लग सका है। पिता ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मासूम की तलाश में जुटी है तो परिजन भी हरसंभव प्रयास में जुटे हैं।

विज्ञापन

 
मढ़ीनाथ में ललिता देवी मंदिर के सामने रहने वाले मुकेश पटेल सेटेलाइट के सीएनजी पेट्रोल पंप पर कर्मचारी हैं। उनकी दो बेटियां हैं। बुधवार शाम सात बजे मंदिर में रामनवमी कार्यक्रम और प्रसाद वितरण हो रहा था। मुकेश की चार साल की छोटी बेटी माही हमउम्र बच्चों के साथ घर से मंदिर पर जाकर प्रसाद खाने लगी। इसके बाद से बच्ची लापता हो गई। मुकेश ने हर प्रयास करने के बाद अज्ञात में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। 

विज्ञापन

कई थानों को भिजवाए गए फोटो 
प्रभारी निरीक्षक सतीश राय ने बच्ची के फोटो छपवाकर जिले व आसपास जिलों के थानों को भिजवाए हैं। एक सीसीटीवी फुटेज में कुछ क्षण के लिए बच्ची प्रसाद खाती दिख रही है, लेकिन इससे आगे की फुटेज नहीं मिल सकी है। 

मुकेश का कहना है कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है, वह समझ नहीं पा रहे हैं कि बेटी आखिर कहां चली गई। इंस्पेक्टर सुभाषनगर ने बताया कि हर बिंदु पर जांच पड़ताल और बच्ची की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed