फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   No block will be taken during Holi, trains will run without interruption

Bareilly News: होली के दौरान नहीं लिया जाएगा कोई ब्लॉक, बिना रुकावट होगा ट्रेनों का संचालन

Tue, 04 Mar 2025 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
No block will be taken during Holi, trains will run without interruption
बरेली। होली के दौरान यात्रियों को ट्रेनों के निरस्तीकरण और मार्ग परिवर्तन की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस दौरान रेलवे किसी भी रेलखंड में कोई ब्लॉक नहीं लेगा। ट्रेनों का संचालन भी निर्धारित रूटों से किया जाएगा। जम्मूतवी के चल रहा मेगा ब्लॉक बुधवार को खत्म होने के बाद आठ और ट्रेनों का शेड्यूल सुधर जाएगा।
विज्ञापन

प्रयागराज महाकुंभ के दौरान बरेली-लखनऊ रेलखंड के स्टेशन बालामऊ में मेगा ब्लॉक के कारण रेलवे के साथ यात्रियों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ा था। महाकुंभ के बाद ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव कुछ कम हुआ है, लेकिन होली से पहले आठ मार्च से एक बार फिर से ट्रेनों पर अगले 15 दिन के लिए दबाव बढ़ेगा। अप-डाउन 190 नियमित ट्रेनों के अलावा रेलवे बरेली होते हुए अप-डाउन 24 होली विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है। कुछ ट्रेनों का संचालन शुरू भी कर दिया गया है। इसके अलावा चार विशेष ट्रेनों के फेरों को 31 मार्च तक बढ़ाया गया है। चार ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

जिस तरह से नियमित ट्रेनें फुल हैं उसको देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि होली के दौरान यात्रियों का काफी दबाव रहेगा। ऐसे में रेलवे यात्रियों की सुविधाओं के मद्देनजर ने सात से 19 मार्च तक सभी रेलखंडों में मेगा ब्लॉक पर रोक लगा दी है। अगर किसी रेलखंड में कोई आवश्यक काम होना है तब भी माइक्रो ब्लॉक लेकर काम निपटाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed