फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   No aadhar card for 18 k seniour citizen

हजारों सीनियर सिटीजन के अब तक नहीं बने आधार

Fri, 16 Feb 2018 12:44 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Fri, 16 Feb 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
No aadhar card for 18  k seniour citizen
आधार - फोटो : self
वृद्घावस्था पेंशन स्कीम में गड़बड़ी उजागर होने के बावजूद अभी 18 हजार सीनियर सिटीजन आधार से नहीं जुड़ सके हैं। इससे एक बार फिर समाज कल्याण महकमे की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। विभागीय जांच में हाल में यह खुलासा हो चुका है कि करीब 27 सौ उन लोगों को पेंशन दी जा रही थी, जो या तो मृतक हैं या अपात्र। आधार से न जुड़े होने से दो अलग-अलग पेंशन स्कीमों का लाभ उठा रहे लोगों को अभी नहीं पकड़ा जा सका है। इसे रोकने के लिए समाज कल्याण को 52200 पेंशनरों को आधार नंबर से जोड़ा जाना है। इसे लेकर तीन माह से चल रही कवायद के बावजूद अब केवल 64 पेंशनरों को आधार से जोड़ा जा सका है। हजारों लोगों के आधार का रिकार्ड न मिलने पाने से पेंशन स्कीम में एक बार फिर गड़बड़ी की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन


मृतक व अपात्रों से नहीं हो रही वसूली
विभाग ने जांच में मृतक और अपात्रों को चिह्नित कर लिया हो लेकिन उन्हें जारी धनराशि वसूल करना तो दूर अब तक नोटिस तक जारी नहीं किए गए हैं। इससे खातों में जो धनराशि अब तक पड़ी भी होगी, उसके भी निकलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


सामूहिक विवाह को लेकर महकमा बिजी, बाकी काम प्रभावित
-समाज कल्याण अधिकारी इन दिनों 476 कन्याओं का सामूहिक विवाह कार्यक्रम कराने को लेकर बिजी हैं। एक माह से पूरी ताकत लगाने के बावजूद वह यह आयोजन नहीं करा सके हैं। इसे लेकर लिखा-पढ़ी और उच्चाधिकारियों के साथ मीटिंग में ही काफी वक्त खप रहा है। इससे अन्य काम प्रभावित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गड़बड़ी रोकने के लिए सभी पेंशनरों को आधार से जोड़ा जाना है। हालांकि आधार से न जुड़ने वाले बुजुर्गों को भी पेंशन दी जा रही है।
     -अशोक दीक्षित, जिला समाज कल्याण अधिकारी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed