फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nitin gadkari

हर हाल में हुलासनगरा से मार्च तक गुजारिये यातायात : नितिन गडकरी

Wed, 05 Jan 2022 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Nitin gadkari
एयरपोर्ट पर चेंजओवर के समय केंद्रीय सड़क,परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ उत्तराखं
बरेली। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को त्रिशूल एयरपोर्ट पर चेंजओवर के दौरान रनवे पर ही एनएचएआई के अधिकारियों से मुलाकत की। उनसे दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर चल रहे कार्यों की जानकारी ली। हुलासनगरा क्रॉसिंग पर बन रहे ओवरब्रिज की प्रगति जानी। इस पर अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

इस पर नितिन गडकरी ने कहा कि हुलासनगरा क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण जल्द पूरा कराने के लिए बरेली के व्यापारी कई बार कह चुके हैं। इसे हर हाल में मार्च तक पूरा करिए। यदि रोजाना काम अधिक समय तक करना पड़े तो वह भी करिए, लेकिन तय कर लीजिए कि मार्च ही इसकी डेडलाइन है। मार्च तक हर हाल में हुलासनगरा ओवरब्रिज से यातायात गुजारना है। इसके अलावा यदि हाईवे पर कहीं गड्ढे या लाइट की समस्या हैं तो उसे भी ठीक करिए। कोहरा शुरू हो गया है। इसे लेकर गाइडलाइन जारी करते रहिए।
विज्ञापन

कैसा है हमारा उत्तराखंड... आप लोग कुछ बताइए
बरेली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आने से पहले ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राजकीय विमान से त्रिशूल एयरपोर्ट पहुंच गए थे। यहां बरेली के भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा नेताओं से उत्तराखंड का फीडबैक लिया। पूछा- कैसा है हमारा उत्तराखंड। यह जानने की भी कोशिश की कि बरेली में रह रहे उत्तराखंड के लोगों की चुनाव को लेकर क्या राय है। बरेली के जो उत्तराखंड के पर्यटन और देवस्थलों से होकर लौट रहे हैं, उनके मन में उत्तराखंड की कैसी छवि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम धामी ने पूछा कि उत्तराखंड के चुनाव को लेकर लोगों का क्या रुख है। उत्तराखंड से कुछ लोग व्यापार, नौकरी के सिलसिले में बरेली भी तो आते-जाते हैं। भाजपा नेताओं ने माहौल पार्टी के पक्ष में ही बताया। भाजपा मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी से बरेली के मीडिया के बारे में जानकारी ली। लखनऊ में नौ जनवरी को होने वाले जन विश्वास यात्रा के समापन को लेकर बरेली में क्या तैयारियां चल रही हैं, इसके बारे में भी पूछा। इस मौके पर मेयर उमेश गौतम, नीरेंद्र सिंह राठौर, अंकित शुक्ला, गौरव गुप्ता, योगेश बंटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed