फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nishant first in 100 meter race of sub junior category

Bareilly News: सब जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में निशांत प्रथम

Wed, 18 Mar 2026 06:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 18 Mar 2026 06:20 AM IST
विज्ञापन
Nishant first in 100 meter race of sub junior category
बरेली। दो दिवसीय जोन स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को समापन हुआ। सांसद खेल स्पर्धा के अंतर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग के सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर खिलाड़ियों ने बैडमिंटन, फुटबॉल और वॉलीबॉल जैसे खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सब जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में निशांत यादव, 800 में मुनाजिर, ऊंची कूद में चंद्रपाल, लंबी कूद में फिलीमेन प्रथम स्थान पर रहे। सब जूनियर फुटबॉल के बालक वर्ग में बरेली, महिला में शाहजहांपुर, वॉलीबॉल में पीलीभीत की टीम प्रथम रहीं।
विज्ञापन

सब जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्रियंका रानी, 800 मीटर में रिया, ऊंची कूद में वैष्णवी, लंबी कूद में कुलसुम, गोला फेंक में पारुल, भाला फेंक में पवनप्रीत कौर प्रथम रहीं। कबड्डी में अमरोेहा, वॉलीबॉल में पीलीभीत, फुटबॉल मेंं संभल विजेता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर वर्ग (बालक) की 100 मीटर दाैड़ में प्रियांशु, 200 में श्याम यादव, 400 मीटर में आलम अली, 1500 में मोहम्मद युसुफ, ऊंची कूद में अहमद, लंबी कूद में शिवप्रताप सिंह, चक्का फेंक में ध्रुव, भाला फेंक में अर्जुन सिंह अव्वल आए। कबड्डी में बिजनौर, वॉलीबाॅल में बरेली, फुटबॉल में शाहजहांपुर विजेता रहा।
जूनियर वर्ग (बालिका) 100 मीटर में राधिका, 200 मीटर में पूनम, 800 मीटर में दीक्षा, ऊंची कूद में आकांक्षा, लंबी कूद में पलक, गोला फेंक में खुशी, भाला फेंक में रिसालत जेहरा, चक्का फेंक में नैन्सी प्रथम स्थान पर रहीं। कबड्डी में बदायूं, वॉलीबॉल में मुरादाबाद व फुटबॉल में पीलीभीत विजेता रहा।

प्रतियोगिता के समापन पर विजयी खिलाड़ियों को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चंचल मिश्रा और उप निदेशक आदित्य कुमार ने ट्रैकसूट, मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। सभी विजेता खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में बरेली मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed