फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nipun Assessment Test on 18th and 19th November

Bareilly News: निपुण एसेसमेंट टेस्ट 18 और 19 नवंबर को

Sat, 16 Nov 2024 03:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Nipun Assessment Test on 18th and 19th November
बरेली। परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों का निपुण एसेसमेंट टेस्ट (नैट) 18 और 19 नवंबर को होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी कराने के लिए स्कूलों में ओएमआर शीट भरने व पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों को हल करने का अभ्यास कराया जा रहा है।
विज्ञापन


बीएसए संजय सिंह ने बताया कि स्कूलों में 18 नवंबर को कक्षा एक से तीन और 19 नवंबर को कक्षा चार से आठ के विद्यार्थियों की नैट परीक्षा होगी। इसमें कक्षा एक से तीन तक के विद्यार्थियों की ओएमआर शीट शिक्षक भरेंगे। वहीं, कक्षा चार से आठ के विद्यार्थियों को खुद ओएमआर शीट भरनी होगी। वहीं परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण (एनएएस) की परीक्षा चार दिसंबर को होगी।
विज्ञापन

इसमें कक्षा तीन, छह और नौ के विद्यार्थी शामिल होंगे। कक्षा छह के विद्यार्थियों को प्रत्येक शनिवार को ओएमआर शीट पर अभ्यास कराया जाएगा। ओएमआर शीट फोटोकॉपी कराने के लिए 200 रुपये प्रत्येक उच्च प्राथमिक विद्यालय के लिए जारी किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed