फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nine trains will be cancelled today, two will run till Ambala

Bareilly News: नौ गाड़ियां आज भी निरस्त, दो अंबाला तक चलाई जाएंगी

Sat, 30 Aug 2025 03:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 03:15 AM IST
विज्ञापन
Nine trains will be cancelled today, two will run till Ambala
बरेली। जम्मू मंडल में मंगलवार को पठानकोट-कंदरोरी, जम्मूतवी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा और जम्मूतवी-बाड़ी ब्राह्मण रेलखंड पर भूस्खलन के बाद अब तक कटड़ा व जम्मू के लिए ट्रेन सेवा सामान्य नहीं हो सकी है। शुक्रवार को जम्मू जाने-आने वाली नौ गाड़ियां निरस्त कर दी गईं। शनिवार को भी नौ गाड़ियां निरस्त रहेंगी। इसके साथ ही दो अंबाला तक चलाई जाएंगी
विज्ञापन

जम्मू में भूस्खलन के बाद बरेली से जम्मू, कटड़ा, उधमपुर, पठानकोट के लिए टिकटों की बुकिंग थम सी गई है। शनिवार को 12237 वाराणसी-जम्मूतवी एक्सप्रेस को जम्मूतवी के स्थान पर अंबाला तक चलाया जाएगा। वापसी में 12238 जम्मूतवी-वाराणसी एक्सप्रेस को जम्मूतवी के स्थान पर अंबाला से चलाया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने शुक्रवार को भी कुछ गाड़ियों को पठानकोट और अंबाला तक चलाया।
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि ट्रेनों का परिचालन सामान्य करने के लिए युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है। जम्मू में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए रेलवे विशेष राहत ट्रेनों का संचालन भी कर रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed