फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nine-member special team formed to arrest absconding inspector

Bareilly News: फरार इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी के लिए नौ सदस्यीय विशेष टीम गठित

Mon, 02 Sep 2024 05:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Nine-member special team formed to arrest absconding inspector
टीम में सर्विलांस सेल प्रभारी समेत तीन इंस्पेक्टर शामिल, सीओ हाईवे करेंगे नेतृत्व
विज्ञापन

बरेली। रिश्वत लेकर स्मैक तस्करों को थाने से छोड़ने के मामले में फरार इंस्पेक्टर रामसेवक की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी अनुराग आर्य ने नौ सदस्यीय टीम बनाई है। टीम का नेतृत्व सीओ हाईवे नितिन कुमार और पर्यवेक्षण एसपी साउथ मानुष पारीक करेंगे। सर्विलांस सेल प्रभारी समेत तीन इंस्पेक्टर भी टीम में शामिल किए गए हैं। एसएसपी रोजाना फीडबैक लेंगे।
इंस्पेक्टर फरीदपुर रामसेवक ने 21 अगस्त की रात स्मैक तस्कर आलम, नियाज अहमद और अशनूर को हिरासत में लेने के बाद बिना कार्रवाई छोड़ने के लिए नौ लाख रुपये में सौदा किया। सात लाख रुपये मिलने के बाद आलम और नियाज को थाने से छोड़ दिया। एसएसपी के आदेश पर एसपी साउथ ने टीम के साथ इंस्पेक्टर के आवास पर छापा मारा तो वहां से 9.85 लाख रुपये बरामद हुए। इंस्पेक्टर सरकारी पिस्टल और 10 कारतूस लेकर दीवार कूदकर भाग गया। उसके खिलाफ फरीदपुर थाने में तीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज करने के बाद इंस्पेक्टर रामसेवक, उसके पांच हमराहों को निलंबित और उसके करीबी एक एसआई व एक सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया। पुलिस अब तक इंस्पेक्टर को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इस बीच इंस्पेक्टर ने हाईकोर्ट में अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे को गलत बताते हुए खारिज करने की अर्जी भी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
ये टीम करेगी तलाश

एसपी साउथ मानुष पारीक के पर्यवेक्षण और सीओ हाईवे नितिन कुमार के नेतृत्व में सर्विलांस सेल प्रभारी इंस्पेक्टर रामगोपाल शर्मा, एसओजी प्रभारी सुनील कुमार शर्मा, साइबर सेल प्रभारी अभिषेक सिंह, सर्विलांस सेल के मुख्य आरक्षी लोकेंद्र, अजय चौधरी, एसओजी के मुख्य आरक्षी नवीन, मुख्य आरक्षी संजय फरार इंस्पेक्टर की तलाश करेंगे।


--------
लखनऊ व प्रयागराज में करीबियों की बनाई जा रही कुंडली
फरार इंस्पेक्टर पुलिस के सभी दांव पेच जानता है। इसी कारण वह अपना निजी और सीयूजी मोबाइल कोतवाली में छोड़कर भागा था। प्रयागराज, लखनऊ और नोएडा में उसकी लोकेशन के कुछ इनपुट मिले, लेकिन पुलिस गिरफ्तारी में नाकाम रही। अब लखनऊ, प्रयागराज में उसके करीबियों की कुंडली भी तैयार की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed