{"_id":"69446676b1436ef461044ed8","slug":"nine-gamblers-caught-gambling-by-making-cocks-fight-bareilly-news-c-185-1-sbly1009-100924-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मुर्गों को लड़वाकर जुआ खेल रहे नौ जुआरी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मुर्गों को लड़वाकर जुआ खेल रहे नौ जुआरी पकड़े
विज्ञापन
20 बाइक, ईको कार सहित अन्य सामान बरामद किया
भुता। थाना क्षेत्र के गांव शेखापुर में नदी किनारे आपस में मुर्गों को लड़वा कर रुपये की हार-जीत को लेकर खेल कर रहे नौ जुआरी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को छापा मारकर गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 15 हजार रुपये नकदी, 20 बाइक, ईको कार सहित अन्य सामान बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, बुधवार शाम को सूचना मिली की कि ग्राम शेखापुर के जंगल में नदी किनारे बेखौफ होकर मुर्गों को आपस में लड़वा कर जुआ खेला जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तारिक अली, आजम, चरण सिंह, अफरोज, अजय राठौर, छोटेलाल, अल्तमश, इरफान, मतलूम आदि को पकड़ लिया। इधर, थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि सभी नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। यहां से सभी को जमानत पर छोड़ दिया गया। पुलिस बाकी फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। संवाद