फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nine deaths, 203 corona infected found

नौ मौतें, 203 कोरोना संक्रमित मिले

Sat, 15 May 2021 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Nine deaths, 203 corona infected found
कोरोना की जांच कराती महिला - फोटो : demo photo

आईवीआरआई के पूर्व प्रधान वैज्ञानिक और बरेली कॉलेज की प्रोफेसर की भी गई जान

विज्ञापन
बरेली। कोविड संक्रमितों की मौत का सिलसिला नहीं थम रहा। शुक्रवार को भी आईवीआरआई के पूर्व प्रधान वैज्ञानिक डॉ. बीएम अरोड़ा और बरेली कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. मीनाक्षी सक्सेना सहित नौ लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा 203 नए संक्रमित मिले हैं।
आईवीआरआई के पूर्व प्रधान वैज्ञानिक की मौत सैंपल देर से जांच रिपोर्ट आने की वजह से हुई। उन्होंने एक मई को सैंपल दिया था, जिसकी रिपोर्ट सात मई को आई। इस वजह से उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई। बरेली कॉलेज जूलोजी विभाग की प्रोफेसर डॉ. मीनाक्षी सक्सेना पिछले दिनों संक्रमित हो गई थीं। उनका कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार को उनकी मौत हो गई। एनईआर रेलवे कारखाना का एक कर्मचारी कोविड अस्पताल में भर्ती था और उसकी हालत बिगड़ती जा रही थी। इसके अलावा सिटी स्टेशन स्थित एक निजी अस्पताल में पीलीभीत के एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। कोविड नियमों से अंत्येष्टि के लिए शव परिजन को सौंप दिया गया है। इनके अलावा अलग-अलग कोविड अस्पतालों में पांच और लोगों की मौत हो गई। उधर, सिविल लाइंस, ऑफिसर्स कॉलोनी, रामपुर गार्डन, राजेंद्रनगर, राम वाटिका, पवन विहार, ग्रीन पार्क आदि इलाकों में 203 संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

कोविड अस्पताल से उपकरण चोरी

तीन सौ बेड कोविड अस्पताल से एचएफएनसी, ऑक्सीजन कन्संट्रेटर, फ्लो मीटर, ऑक्सीजन फेस मास्क समेत अन्य उपकरण चोरी होने की शिकायत सीएमएस ने अफसरों से की है। आशंका जताई है कि पिछले दिनों तीमारदारों के अस्पताल में प्रवेश होने के बाद चोरी की घटनाएं हुई हैं। लिहाजा, उपकरणों की सुरक्षा के लिए गार्ड और चोरी हुए उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल को मिलेगा स्टाफ और उपकरण

कोविड संक्रमण की रफ्तार काबू करने के लिए अब शासन की ओर से उपकरण भेजने की कवायद शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को तीन बीएसएल एंबुलेंस मिलने के बाद अन्य सामान भी जल्द उपलब्ध हो जाएगा। इसमें डिजिटल एक्सरे मशीन, ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर समेत अन्य कई उपकरण शासन ने भेजे हैं। जिसके मिलने के बाद अस्पताल में मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया होने की उम्मीद जताई गई है।

81 फीसदी युवा हुए प्रतिरक्षित

बरेली। कोविड वैक्सीनेशन के चल रहे अभियान में शुक्रवार को 18 से 44 आयु वर्ग के 3236 और 45 से ज्यादा आयु वर्ग में 46 फीसदी लोग प्रतिरक्षित हुए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी के मुताबिक गांव में 75, शहर में 22 सत्र आयोजित हुए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed