फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nine cosituency will final 32.73 voter

मतदाता करेंगे नौ विधानसभाओं में फैसला

Sun, 09 Jan 2022 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
Nine cosituency will final 32.73 voter
बरेली। विधानसभा चुनाव 2022 में इस बार 32 लाख 73 हजार 298 मतदाता नौ विधानसभा में प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार की मतदाता सूची में एक लाख 22 हजार 844 नये मतदाता जोड़े गए हैं। मतदान 14 फरवरी को होगा और दस मार्च को मतगणना की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को आचार संहिता की घोषणा होने के साथ ही जिले की नौ विधानसभा, बहेड़ी, मीरगंज, भोजीपुरा, नवाबगंज, फरीदपुर, बिथरी चैनपुर, बरेली शहर, बरेली कैंट और आंवला में चुनाव की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। नई मतदाता सूची भी पांच जनवरी को जारी कर दी गई है। सूची के मुताबिक, इस बार जिले में 32 लाख 73 हजार 298 मतदाता प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। इस सूची में 17 लाख 70 हजार 15 पुरुष, 15 लाख तीन हजार 193 महिला मतदाता हैं। 18-19 आयुवर्ग के 47 हजार 406, 80 वर्ष पूरे कर चुके 46 हजार 519, 25 हजार 321 दिव्यांग और 90 परलैंगिक (थर्ड जेंडर) मतदाता हैं।
विज्ञापन

3791 केंद्रों पर पड़ेंगे वोट, सजीव प्रसारण भी होगा
जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार 3791 मतदेय स्थलों पर लोग मतदान करेंगे। इसके अलावा 1896 मतदेय स्थलों पर वेब कास्टिंग भी होगी। इसके लिए 250 वीडियो और डिजिटल कैमरों की व्यवस्था की गई है। चुनाव कराने के लिए 18 हजार 196 कर्मचारियों को लगाया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की जनसंख्या
कुल आबादी : 54,72,071
पुरुष : 29,00,243
महिला : 25,71,828
विधानसभावार मतदाताओं के आंकड़े
विधानसभा क्षेत्र पुरुष महिला परलैंगिक कुल
118 बहेड़ी 195814 169170 1 364985
119 मीरगंज 180770 155282 8 336060
120 भोजीपुरा 201866 172929 8 374803
121 नवाबगंज 182224 155865 18 338107
122 फरीदपुर 177428 148857 5 326290
123 बिथरी चैनपुर 214262 177836 9 392107
124 बरेली शहर 245727 206777 21 452525
125 बरेली कैंट 202159 172070 10 374239
126 आंवला 169765 144407 10 314182
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed