फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nine centers Upitiu test today

नौ केंद्रों पर यूपीटीयू की परीक्षा आज

Sun, 17 Apr 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sun, 17 Apr 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
इंजीनियरिंग, फार्मेसी, आर्कीटेक्चर, बायोटेक्नोलॉजी, एग्रीकल्चर, इंजीनियरिंग के पाठ्यक्रम संचालित कर रहे प्रदेश के संस्थानों में प्रवेश के लिए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय की ओर से राज्य प्रवेश परीक्षा 17 अप्रैल को होगी। इसके लिए बरेली में नौ परीक्षा केंद्र बना गए हैं। जिले में लगभग आठ हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। 
विज्ञापन

परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक, दूसरी पाली में परीक्षा दोपहर ढाई बजे से शाम पांच बजे तक होगी। परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को विश्वविद्यालय की ओर से व्हाट्सऐप के माध्यम से परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी गईं। इसके लिए प्रदेशभर में 229 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा देहरादून, मुंबई, जयपुर, रांची, पटना, भोपाल, कोलकाता में एक-एक और दिल्ली में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के दौरान उचित व्यवस्थाओं का पालन सुनिश्चित करने के लिए हर परीक्षा केंद्र पर दो पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। परीक्षा से संबंधित सभी तरह की विशिष्ट सामग्रियां डाक विभाग की विशेष व्यवस्था से भेजी गईं। बीटेक और बीफार्मा पाठ्यक्रम के लिए 1,43,840, बायोटेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम के लिए 113, बीआर्क के लिए 8,864 आवेदन आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed