{"_id":"6a46c71e86ab373abd05f4c4","slug":"nigerian-students-gripped-by-football-fever-practicing-the-sport-daily-bareilly-news-c-4-bly1053-917402-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नाइजीरियन छात्रों पर फीफा का खुमार, रोजाना कर रहे फुटबॉल खेलने का अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नाइजीरियन छात्रों पर फीफा का खुमार, रोजाना कर रहे फुटबॉल खेलने का अभ्यास
Fri, 03 Jul 2026 01:46 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के नानाजी देशमुख हॉस्टल में रह रहे नाइजीरियन छात्रों पर इन दिनों फीफा फुटबॉल विश्व कप का खुमार छाया हुआ है। वे शाम को पांच बजे से विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बने फुटबॉल ग्राउंड पर रोजाना अभ्यास करते हैं। छात्र अपनी-अपनी टीमें बांटकर अभ्यास करते हैं।
फीफा में चल रहे मैचों को देखकर वे अपनी पसंदीदा टीमों को अनोखे तरीकों से समर्थन दे रहे हैं। छात्र बसरेक ने बताया कि वे रियल मैड्रिड टीम से बहुत प्रभावित हैं। इसलिए वे रोनाल्डो के नाम की सात नंबर जर्सी पहनकर अभ्यास करते हैं। एक अन्य छात्र यूसुफ बार्सिलोना का समर्थन कर रहे हैं। मैनचेस्टर यूनाइटेड और आर्सेनल एफसी जैसी अन्य टीमों को भी उनका समर्थन मिल रहा है। छुट्टियों के कारण छात्र छात्रावास में लैपटॉप और टीवी पर मिलकर फुटबॉल मैच देखते हैं।
अफ्रीका से आया फुटबॉल का जुनून
छात्रों का कहना है कि उनके देश अफ्रीका में फुटबॉल को एक बड़े जश्न की तरह मनाया जाता है। वे भारत में भी वही उत्साहपूर्ण माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। यह जुनून उन्हें रोजाना मैदान पर पसीना बहाने के लिए प्रेरित करता है। वे इस खेल के प्रति अपनी गहरी भावना को यहां भी व्यक्त कर रहे हैं।