फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   NIA will also investigate Terror funding case

टेरर फंडिंग मामले की एनआईए भी करेगी जांच, आईबी भी कर सकती है पूछताछ

Mon, 14 Oct 2019 10:45 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 14 Oct 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
NIA will also investigate Terror funding case
सांकेतिक तस्वीर
टेरर फंडिंग की रकम 90 करोड़ रुपये से अधिक होने की बात सामने आने और इतना बड़ा नेटवर्क देखने के बाद तय हुआ है कि नेशनल इंवस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) भी इसकी जांच करेगी। एनआईए के साथ ही इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) अफसरों ने यूपी एटीएस और जिला पुलिस से संपर्क कर मामले की जानकारी ली है। माना जा रहा है कि एनआईए की टीम जल्द ही यहां आएगी। 
विज्ञापन


टेरर फंडिंग गिरोह ने नेपाल के एक बैंक की वेबसाइट हैक कर 49 लाख रुपये निकाले थे। लखीमपुर खीरी पुलिस ने तीन दिन पहले निघासन के पलिया बस अड्डे से गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन


इनके पास से 4.75 लाख रुपये की भारतीय और 1.65 लाख रुपये की नेपाली करेंसी बरामद की थी। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से जब पूछताछ की थी तो पता चला की रैकेट से जुड़े लोग विदेश से नेपाल की बैंकों में आने वाली मुद्रा को भारतीय मुद्रा में बदलकर लखीमपुर खीरी के रास्ते देश भर में भेजते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की कॉल डिटेल से पता चला कि पाकिस्तानी हैंडलर अब तक 90 करोड़ रुपये आतंकियों तक पहुंचा चुके हैं। यह जानने के बाद दिल्ली तक हड़कंप मचा हुआ है।
 

 पुलिस अधिकारी भी सकते में हैं। पुलिस के उच्चाधिकारी ने बताया कि जांच में गिरफ्तार आरोपियों का कनेक्शन बड़े स्तर पर होने की बात सामने आने से एनआईए और आईबी के अफसरों ने यूपी एटीएस से संपर्क किया है। 

आईबी भी चारों आरोपियों से पूछताछ कर सकती है। आरोपियों से पूछताछ से बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है। इन दोनों एजेंसियों के अधिकारियों ने सोमवार को एटीएस से अभियुक्तों के पुलिस रिमांड के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed