फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   NHM health workers protest at the CMO office work boycott continued for the third day in Bareilly

बरेली: एनएचएम के स्वास्थ्य कर्मियों ने दिया सीएमओ कार्यालय, तीसरे दिन भी जारी रहा कार्य बहिष्कार

Sat, 10 Oct 2026 05:37 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 10 Oct 2026 05:37 PM IST
सार

बरेली में एनएचएम के संविदा कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। उन्होंने सीएमओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों की मुख्य मांगें नियमितीकरण और समान वेतन हैं।

विज्ञापन
NHM health workers protest at the CMO office work boycott continued for the third day in Bareilly
सीएमओ कार्यालय में धरने पर बैठे स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। मांगों के समर्थन में सीएमओ और एडी एसआईसी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। शासन का सकारात्मक रुख न मिलने पर कार्य बहिष्कार अभी जारी रहेगा।

विज्ञापन


जिला महामंत्री अविनाश त्रिपाठी ने एनएचएम कर्मचारियों से कार्य बहिष्कार करते हुए आंदोलन में शामिल होने की अपील की। कहा कि रविवार को आरोग्य मेला में भी सेवाएं नहीं दी जाएंगी। इस संबंध में पूर्व में ही उच्चाधिकारियों और शासन स्तर पर पत्र दिया जा चुका है। नियमित कर्मी ही सेवाएं देंगे। शनिवार को एनएचएम स्टाफ अस्पताल पहुंचे पर पूरी तरह कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे रहे। आवश्यक सेवा दी गई। 
विज्ञापन


12 अक्तूबर को लखनऊ में प्रदर्शन 
प्रदर्शन में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का जिला स्वास्थ्य समिति (डीएचएस) के माध्यम से समायोजन करने की मांग भी पदाधिकारियों ने उठाई गई। कर्मचारियों ने नियमितीकरण, नियमित कर्मचारियों के समान वेतन और अन्य सुविधाएं देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर आवाज उठाई। उन्होंने मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए एकजुट होकर आंदोलन जारी रखने का आह्वान किया। 12 अक्तूबर को लखनऊ प्रदर्शन में सभी जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

यह हैं प्रमुख मांगें
संघ के जिलाध्यक्ष श्याम सिंह के मुताबिक मांगों में नियमितीकरण, समान कार्य-समान वेतन, सामाजिक सुरक्षा के तहत ईपीएफ, महंगाई भत्ता (डीए), स्वास्थ्य बीमा, आयुष्मान योजना का लाभ शामिल है। यहां आयुष मेडिकल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव डॉ. आशीष गुप्ता, संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. हरजिंदर सिंह, मंडल अध्यक्ष डॉ. विश्व दीपक पांडेय, मंडल संयोजक प्रतीक, जिला संयोजक शिवेश तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष सत्येंद्र यादव, सुनील चौबे, मीडिया प्रभारी पुनीत सक्सेना व अन्य मौजूद रहे।

सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि नियमित स्वास्थ्यकर्मी समेत आउटसोर्स कर्मचारियों को आरोग्य मेले में सक्रिय रहने के लिए कहा गया है। संविदाकर्मियों से भी मरीजों के हित के लिए इमरजेंसी सेवाओं में सहयोग का अनुरोध किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed