फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Next week will be the cold condition

अगले हफ्ते तक यही रहेगा ठंड का हाल

Thu, 17 Dec 2015 01:29 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 17 Dec 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
Next week will be the cold condition
बरेली। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से अचानक गलन बढ़ गई है। सूरज का ताप भी राहत नहीं दे पा रहा है। अब हांड़ कंपाने वाली ठंड शुरू हो गई है। क्रिसमस के बाद तक मौसम का यही मिजाज जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन

बुधवार को तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस गिर गया। मंगलवार को जहां दिन का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस था, वहीं बुधवार को यह सामान्य से छह डिग्री गिरकर 17.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। रात का तापमान भी गिरता जा रहा है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस था, वहीं बुधवार को सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस गिरकर 8.2 डिग्री सेल्सियस ही रह गया है। दिन में भी कोहरा छाया रहने की सूरज के दर्शन नहीं हो पा रहे है। पंतनगर विश्वविद्यालय के  मौसम विशेषज्ञ डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि अब तक दिसंबर अंत में बर्फबारी होती थी, तभी गलन बढ़ती थी। इस बार बर्फबारी जल्दी होने की वजह से मैदानों पर अचानक तेज ठंड आ गई। धीरे-धीरे अब गलन भी बढ़ती जा रही है। जब तक बारिश नहीं होगी तब तक न तो कोहरा कम होगा और न ही गलन से राहत मिलने वाली है। वहीं क्रिसमस के आसपास पहाड़ों पर फिर बर्फबारी के आसार हैं इसलिए, इसके बाद गलन और भी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन


कम हुए यात्री, रोडवेज ने घटाई बसें
बरेली। कड़ाके की सर्दी में रोडवेज की बसों में यात्रियों की संख्या कम होते ही बसों की संख्या कम कर दी है। कोहरा और यात्री न होने के कारण रात्रि कालीन सेवा की बसों में तीस फीसदी की कटौती हो गई है। रात में बसों की कटोती के पीछे कोहरे के कारण पिछले दिनों हुईं दुर्घटनाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहरे में टकराए ट्रक, दो की जान गई
भोजीपुरा। बड़ा बाईपास पर सैदपुर चुन्नी लाल गांव के पास कोहरे के कारण खराब खड़े ट्रक से पीछे से आया तेज गति का ट्रक टकरा गया। हादसे में खराब ट्रक के हेल्पर और दूसरे ट्रक के ड्राइवर की मौत हो गई।
रुड़की से लखनऊ जा रहे ट्रक का बड़ा बाईपास पर सैदपुर चुन्नी लाल गांव पास मंगलवार रात टायर पंचर हो गया। ड्राइवर ने ट्रक एक साइड से खड़ा कर दिया और देवबंद (सहारनपुर) के वास्तम निवासी 27 वर्षीय हेल्पर प्रहलाद उर्फ दीपक टायर बदलने लगा। कोहरे में ये ट्रक दूर तक नजर नहीं आया तो पीछे से आए दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। प्रहलाद उर्फ दीपक की मौत हो गई। जबकि दूसरे ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के कारण इसका मंसूर अली पुत्र पम्मी अली निवासी पचदोरा दोहरिया थाना भोजीपुरा अपनी सीट पर ही फंस गया। उसे शीशा तोड़ कर निकाला गया। उसके दोनों पैर बिल्कुल छतिग्रस्त हो गए थे और शरीर से खून बह रहा था। गंभीर रूप से घायल चालक को एसआरएमएस में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान मंसूर की मौत हो गई। मंसूर अली घर का मुखिया था। वह जो भी कमाता था, उसी से उसके परिवार की गुजर बसर होती थी। उसके पिता की चार साल पहले ही मौत हो चुकी है। भाई मकसूद अली और बहन अफसाना का अब कोई सहारा नहीं बचा। मंसूर के तीन बचे हैं। जिसमें दो बेटी और एक बेटा है घर का अब कोई सहारा नहीं है।


ट्रेनों की चाल पर कोहरे का ब्रेक
सरयू यमुना और हरिहर एक्सप्रेस 13 घंटे लेट
बरेली। कोहरे ने ट्रेनों की चाल बिगाड़ कर रख दी है। कई ट्रेनें 12-13 घंटे तक देर से पहुंच रही हैं। बरेली आने वाली दो पैसेंजर ट्रेेनें पहले से रद्द चल रही हैं अब गाड़ियों के लेट पहुंचने से यात्री परेशान हैं। बुधवार को बरेली की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां लेट रहीं। सरयू-यमुना एक्सप्रेस और हरिहर एक्सप्रेस 13 घंटे लेट देरी से पहुंची। अमृतसर से दिल्ली जाने वाली सरयू यमुना एक्सप्रेस सुबह 4 बजकर 55 मिनट पर आनी थी लेकिन यह दोपहर एक बजकर 55 मिनट पर आई। मुजफ्फरपुर से लखनऊ जाने वाली हरिहर एक्सप्रेस को सुबह 5: 40 पर आना था। यह शाम पांच बजकर 40 मिनट पर पहुंची। राजगीर पटना श्रमजीवी सुपरफास्ट दो घंटे, सहरसा सीतारपुर जनसेवा एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, अमृतसर वाया लक्सर जननायक एक्सप्रेस पांच घंटे लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed