फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Newspaper distributors got ration kit, face blossomed

समाचार पत्र वितरकों को मिली राशन किट तो खिले चेहरे

Sun, 26 Apr 2020 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Newspaper distributors got ration kit, face blossomed
राहत सामग्री बांटते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। अमर उजाला फाउंडेशन के राहत कैंप में पंजाबी महासभा की ओर से समाचारपत्र वितरकों को राशन और खान-पान का जरूरी सामान बांटा गया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह पांच बजे कुतुबखाना सेंटर पर लगाए गए राहत शिविर में पंजाबी महासभा ने 80 समाचार पत्र वितरकों को राशन किटें उपलब्ध कराईं। महासभा ने इससे पहले किला सेंटर पर लगे कैंप में 50 लोगाें को राशन किटें सौंपी थीं। लॉकडाउन से प्रभावित लोगों के हाथों में जरूरी खाद्य सामग्री की किटें आईं तो उनके चेहरे खिल गए और उन्होंने धन्यवाद दिया। राशन किट में आटा, चावल, चीनी, चाय की पत्ती, मसाले, बिस्कुट, नमक, घी, तेल आदि खाद्य वस्तुएं शामिल थीं। महासभा के प्रमुख संजय आनंद ने बताया कि लॉकडाउन तक जरूरतमंदों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने का सिलसिला जारी रहेगा। इस अवसर पर प्रिंस सोंधी, शिव मक्कड़, संजीव साहनी, हरजीत सिंह, सन्नी भट्ट, राजीव तनेजा आदि शामिल थे।

हिंदू वाहिनी ने गरीबों को बांटा भोजन और कोल्ड ड्रिंक्स

बरेली। हिंदू युवा वाहिनी अपनी सामुदायिक रसोई से जरूरतमंदों को भोजन बांट रहा हैै। डेलापीर स्थित सत्या पेट्रोल पंप के पास वाहिनी ने शनिवार को भोजन बांटा। इस मौके पर कोका कोला कंपनी ने कोल्ड ड्रिंक्स उपलब्ध कराईं। वाहिनी के पदाधिकारी अनुज प्रताप, विशाल सिंह, पंकज कुमार, अजय सिंह, उद्यमी विनय गुप्ता, वरिष्ठ प्रबंधक कोका कोला कंपनी विष्णु शर्मा ने विशेष सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed