{"_id":"658028ed887f70337b014666","slug":"newly-married-woman-dies-in-bathroom-in-bareilly-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बाथरूम में नवविवाहिता की मौत, पानी भरे टब में मिला शव; 20 दिन पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बाथरूम में नवविवाहिता की मौत, पानी भरे टब में मिला शव; 20 दिन पहले हुई थी शादी
Mon, 18 Dec 2023 04:44 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 18 Dec 2023 04:44 PM IST
सार
नवविवाहिता रविवार सुबह बाथरूम में नहाने गई थी। जब काफी देर तक वह बाहर नहीं निकली तो सास ने आवाज लगाई। कोई जवाब न मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर विवाहिता मृत मिली।
विज्ञापन
बाथटब (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बरेली के बिहारीपुर चौकी क्षेत्र में एक नवविवाहिता बाथरूम में मृत मिली। उसकी नाक से खून बह रहा था। गैस गीजर से मौत की आशंका जताई जा रही है। परिवार वालों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
बिहारीपुर कहरवान निवासी निशांत सराफा का काम करते हैं। करीब 20 दिन पहले मोहल्ले की राधिका से उनका विवाह हुआ था। राधिका रविवार सुबह करीब 10 बजे बाथरूम में नहाने गईं तो काफी देर तक नहीं निकलीं। सास अनीता ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं आया तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- UP News: बरेली जंक्शन पर महिला टीटीई ने युवती को पीटा, फिर कॉलर पकड़कर घसीटा; देखें वीडियो
विज्ञापन
बाथरूम के अंदर राधिका का शव पानी भरे टब में पड़ा था और मुंह व नाक से खून बह रहा था। परिजन राधिका को जिला अस्पताल ले गए, डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि गैस गीजर की वजह से यह घटना हुई। कोई गिरने से ब्रेन हेमरेज को वजह बता रहा था। कोतवाल डीके शर्मा ने बताया कि परिवार ने किसी तरह की शिकायत नहीं की है।