फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sanatan New Year Festival begins at Bareilly Club Ground

Bareilly: बरेली क्लब मैदान में सनातन नववर्ष महोत्सव का आगाज, 108 पुरोहितों ने किया शंखनाद

Thu, 23 Mar 2023 12:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 23 Mar 2023 12:26 PM IST
सार

बरेली में सनातन नववर्ष के आगमन पर बुधवार को बरेली क्लब का मैदान 108 पुरोहितों के शंखनाद से गूंज उठा। सांस्कृतिक लिबास में सजा मैदान संस्कारों की आभा से दमक उठा। शाम रॉक बैंड माधवाज के नाम रही। 

विज्ञापन
Sanatan New Year Festival begins at Bareilly Club Ground
सनातन नववर्ष महोत्सव 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सनातन संस्कृति चेतना ट्रस्ट की ओर से हिंदू नववर्ष के आगमन पर बरेली क्लब में पहली बार सनातन नववर्ष महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव का शुभारंभ हरिद्वार से आए डॉ. आशीष गौतम ने हवन कर किया। छोलिया नृत्य के बीच मुख्य अतिथि दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संचालक डॉ. आशीष गुप्ता, सांसद संतोष गंगवार, धर्मेंद्र कश्यप, विधायक संजीव अग्रवाल, डॉ. राघवेंद्र शर्मा, एमएलसी महाराज सिंह ने देवी पूजन से किया।
विज्ञापन

महोत्सव में लगे 120 स्टॉल

ट्रस्ट के सचिव मनोज दीक्षित ने बताया कि महोत्सव में 120 स्टॉल लगाए गए हैं। गंगाजल और मथुरा से आए कान्हा के वस्त्रों के स्टॉल मेले का मुख्य आकर्षण हैं। रमेश जैन ने बताया कि समाज को सनातन नववर्ष का महत्व समझाने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। मेले में विक्रमादित्य का पोस्टर भी लगाया गया है, ताकि लोग विक्रमी संवत के बारे में जान सकें। मेले में लगे स्टॉल पर गंगाजल को रुद्राक्ष की माला के साथ दिया जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

Sanatan New Year Festival begins at Bareilly Club Ground
सनातन नववर्ष महोत्सव 2023 - फोटो : अमर उजाला

बांसुरी वादक ने मोहा मन

शाम को पहले शहर के स्थानीय कलाकारों ने नृत्य और गायन की प्रस्तुति दी। मथुरा से आईं बांसुरी वादक ने लोगों का मन मोह लिया। देर शाम वृंदावन से आए प्रचलित रॉक बैंड माधवाज की प्रस्तुति पर भक्त झूम उठे। उन्होंने बांके बिहारी लाल..., गोविंद बोलो..., कन्हैया कन्हैया पुकारा करेंगे... आदि भजन गाए। इस दौरान डॉ. पवन अग्रवाल, रोहित जिंदल, सचिव मनोज दीक्षित, राजन, सौम्या जैन, राहुल गुप्ता, सारिका गुप्ता, मुकेश जैन, अंकित जैन, संगीता अग्रवाल, प्रीति जिंदल, नमन पांडेय, विपिन गुप्ता, अतुल मिश्रा आदि रहे।

महोत्सव के दूसरे दिन उत्तराखंड समाज की खुशी जोशी लोकधुन से लोगों को लुभाएंगी। बीच-बीच में मेले में आए लोगों से सनातन धर्म पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। दिव्य प्रेम सेवा मिशन के सदस्यों की ओर से नृत्य प्रस्तुति दी जाएगी। शाम को कवि सम्मेलन होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed