फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   New session will start from 16 august

16 अगस्त से स्नातक व परास्नातक का नया सत्र होगा शुरू

Wed, 13 May 2020 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
New session will start  from 16 august
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने नया सत्र 16 अगस्त से शुरू करने का निर्णय लिया है। इस दिन से स्नातक और परास्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रमों का पहला सेमेस्टर भी शुरू करने की योजना है। इसके पूर्व एडमीशन की सभी प्रक्रियाओं को पूरा कर लिया जाएगा। मंगलवार को विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में आयोजित सभी विभागाध्यक्षों की बैठक में कुलपति प्रो. अनिल शुक्ला ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

कहा कि छह जुलाई से स्नातक द्वितीय, तृतीय, विभिन्न सेमेस्टर कक्षाओं व परास्नातक फाइनल इयर की कक्षाओं का भी संचालन शुरू कर दिया जाएगा। कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि पिछले दिनों शासन की ओर से नया शैक्षिक कैलेंडर जारी किया गया । विश्वविद्यालय इसके अनुरूप ही अपने नए सत्र का प्रारंभ करने पर काम कर रहा है। बैठक में कुलपति ने इसकी जानकारी दी। बताया कि विश्वविद्यालय की योजना वर्तमान लॉकडाउन और कोराना संकट की स्थितियों को देखते हुए बनाई गई है। यदि परिस्थितियां नियंत्रण में रहीं तो ठीक अन्यथा इस शेड्यूल संशोधित भी किया जा सकता है। नए सत्र के लिए छात्र-छात्राओं का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पहले ही शुरू किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed