{"_id":"689bb1c681ff9d38680990d9","slug":"new-roads-will-be-constructed-in-every-assembly-constituency-with-rs-10-crore-each-bareilly-news-c-4-vns1074-702495-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10-10 करोड़ से होगा सड़कों का नव निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10-10 करोड़ से होगा सड़कों का नव निर्माण
विज्ञापन
बरेली। जिले के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में 90 करोड़ की लागत से नई सड़कें बनेंगी। प्रस्तावित सड़कों के एस्टीमेट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अफसरों का दावा है कि एस्टीमेट को शासन की मंजूरी मिलते ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी करके काम शुरू कर दिया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग ने वैसे तो 2732 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना तैयार की थी, लेकिन इस पर अमल के लिए पूरा बजट मिलने के आसार नहीं हैं। इसलिए अब प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 10-10 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है।
कनेक्टिविटी के लिए सड़कों के नव निर्माण संबंधी अधिकतम 10 करोड़ रुपये लागत के प्रस्ताव विधायक की संस्तुति पर पहले चरण में मंजूर होंगे। जिले में सदर, भोजीपुरा, बिथरी चैनपुर, बहेड़ी, आंवला, नवाबगंज, मीरगंज, फरीदपुर व कैंट समेत कुल नौ विधानसभा क्षेत्र हैं।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता भगत सिंह ने बताया कि विधायकों की प्राथमिकता सूची के आधार पर सड़कों के नव निर्माण के प्रस्तावों पर एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय भेजे जा रहे हैं। वहां से मंजूरी होते ही काम होंगे। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम तीन-तीन लघु सेतु बनेंगे। ब्यूरो