फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   New railway line will be laid from Firozabad to Kasganj

बरेली से सीधे जुड़ेगा टूंडला: फिरोजाबाद से लेकर कासगंज तक बिछेगी नई रेल लाइन, यात्रियों को मिलेगी राहत

Mon, 04 Mar 2024 10:43 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 04 Mar 2024 10:43 AM IST
सार

फिरोजाबाद-कासगंज के बीच नई रेल लाइन पड़ने पर पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल का यह ट्रैक सीधे टनकपुर तक जुड़ जाएगा। इससे फिरोजाबाद के टूंडला स्टेशन से बरेली व टनकपुर तक ट्रेनें चलेंगी। 

विज्ञापन
New railway line will be laid from Firozabad to Kasganj
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद से लेकर कासगंज तक नई रेल लाइन डाली जाएगी। इसके लिए 389 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ है। तीन साल के भीतर इस रेल लाइन का काम पूरा होना है। फिरोजाबाद से कासगंज तक नई लाइन बिछने पर टूंडला स्टेशन सीधे बरेली होते हुए टनकपुर से जुड़ जाएगा। 

विज्ञापन


अभी तक बरेली से कासगंज तक ही ट्रेनें जाती हैं। हालांकि ट्रैक मथुरा तक है, लेकिन मथुरा जाने के लिए भी कासगंज से ट्रेन बदलनी पड़ती है। बरेली से टूंडला जाने के लिए ट्रेन चलाने की लंबे समय से मांग हो रही है। जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि फिरोजाबाद-कासगंज रेल लाइन पड़ने का काम स्वीकृत हो चुका है। जल्द ही काम शुरू  हो जाएगा।

विज्ञापन

उपासना सुपरफास्ट 13 घंटे लेट
ट्रेनों की लेटलतीफी नहीं थम रही। भोर की ट्रेनें शाम को आ रही हैं। उपासना सुपरफास्ट ट्रेन रविवार को 13 घंटे विलंब से आई। इससे यात्री परेशान रहे। देहरादून से चलकर हावड़ा तक जाने वाली उपासना सुपरफास्ट रविवार को 13 घंटे देर से आई। इस ट्रेन को रविवार तड़के 4:05 बजे आना था। ट्रेन 13 घंटे देर से शाम 5:05 बजे जंक्शन पर आई। 

इसके अलावा दो मार्च से दोबारा शुरू हुई बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस रविवार को दूसरे दिन भी दो घंटे देरी से रवाना हुई। ट्रेन के रवाना होने का समय शाम 5:30 बजे है। इसे शाम 7:30 बजे रवाना किया गया। इस ट्रेन का दोबारा संचालन दो मार्च से शुरू हुआ था। पहले ही दिन शनिवार को ट्रेन रिशेड्यूल की गई थी। ट्रेन पहले ही दिन छह घंटे देर से रात 11:30 बजे यहां से रवाना हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed